फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवा चौथ 2026: 28 या 29 अक्तूबर कब रखा जाएगा व्रत? जानें पूजा मुहूर्त, भद्रा और चंद्रोदय का समय

Wed, 21 Oct 2026 02:01 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 21 Oct 2026 02:01 PM IST
सार

करवा चौथ का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस साल यह व्रत किस दिन रखा जाएगा। साथ ही जानेंगे इस दिन शुभ पूजा मुहूर्त और चांद निकलने का संभावित समय।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2026 puja muhurat bhadra and moonrise time
करवा चौथ 2026 - फोटो : AI

करवा चौथ का व्रत विवाहित महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, दांपत्य जीवन में प्रेम और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए निर्जला उपवास रखती हैं। व्रत के दौरान भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश जी, करवा माता और चंद्रदेव की पूजा की जाती है। सुबह सरगी ग्रहण करने से लेकर रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलने तक, हर परंपरा का अपना महत्व है। इस बार करवा चौथ पर भद्रा को लेकर भी लोगों के मन में सवाल हैं। आइए जानते हैं व्रत की तारीख, शुभ पूजा मुहूर्त और चांद निकलने का संभावित समय।



शरद पूर्णिमा 2026: 25 या 26 अक्तूबर कब है आश्विन पूर्णिमा? जानें सही तारीख और चंद्रोदय का समय

Trending Videos
Karwa Chauth 2026 puja muhurat bhadra and moonrise time
करवा चौथ 2026 कब मनाया जाएगा? - फोटो : Freepik
करवा चौथ 2026 कब मनाया जाएगा?
पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि 29 अक्तूबर को रात 1 बजकर 6 मिनट पर शुरू होगी। इसका समापन उसी दिन रात 10 बजकर 9 मिनट पर होगा। उदया तिथि और पर्व की परंपरा के अनुसार, करवा चौथ का व्रत गुरुवार, 29 अक्तूबर 2026 को रखा जाएगा।
 
Karwa Chauth 2026 puja muhurat bhadra and moonrise time
क्या करवा चौथ पर रहेगा भद्रा का प्रभाव? - फोटो : Adobe

क्या करवा चौथ पर रहेगा भद्रा का प्रभाव?
इस वर्ष करवा चौथ के दिन पूजा के समय भद्रा का प्रभाव नहीं रहेगा। उनके मुताबिक, भद्रा 28 अक्तूबर 2026 को सुबह 5 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगी और 29 अक्तूबर को सुबह 4 बजकर 27 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। ऐसे में सुबह भद्रा समाप्त होने के बाद सरगी की परंपरा और दिन के अन्य धार्मिक कार्य किए जा सकेंगे। शाम के पूजन में भी भद्रा के कारण बाधा आने की आशंका नहीं है।

धार्मिक मान्यताओं में भद्रा काल को शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता। इसलिए इस अवधि में मांगलिक अनुष्ठान और नए कार्य शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2026 puja muhurat bhadra and moonrise time
करवा चौथ 2026 के शुभ मुहूर्त - फोटो : freepik

करवा चौथ 2026 के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:58 से 5:46 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:48 से दोपहर 12:33 बजे तक
अमृत काल: सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:42 से 6:30 बजे तक

करवा चौथ व्रत और पूजा का शुभ समय
इस दिन करवा चौथ का व्रत सुबह 06:31 से शाम 08:17 तब रखा जाएगा। इसकी अवधि 13 घंटे 46 मिनट तक रहने वाली है। वहीं पूजा के लिए शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक का समय शुभ रहेगा। महिलाएं इस अवधि में विधि-विधान से करवा माता और अन्य देवी-देवताओं की आराधना कर सकती हैं।
 

विज्ञापन
Karwa Chauth 2026 puja muhurat bhadra and moonrise time
करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? - फोटो : freepik

करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा?
29 अक्तूबर 2026 को चंद्रोदय रात 7 बजकर 57 मिनट पर होने की संभावना है। हालांकि, वास्तविक चंद्र दर्शन का समय शहर और भौगोलिक स्थिति के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। इसलिए व्रत खोलने से पहले अपने स्थानीय चंद्रोदय समय की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed