Last Bada Mangal 2026: 23 जून 2026 को साल का आखिरी और आठवां बड़ा मंगल मनाया जा रहा है। पंचांग के अनुसार, इस शुभ दिन पर हस्त नक्षत्र और वारीयन योग का विशेष संयोग बना रहेगा, जो इसे और भी शुभ बना रहा है। मान्यता है कि, बड़े मंगल के दिन संकटमोचन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करने पर प्रभु की विशेष कृपा मिलती हैं। हालांकि, अपनी राशि के अनुसार विशेष वस्तुएं अर्पित करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और रुके काम बनने लगते हैं। ऐसे में साल के आखिरी बड़े मंगल के खास अवसर पर आप अपनी राशि अनुसार इन चीजों को अर्पित कर सकते हैं।
{"_id":"6a392c9da86e8a10ba0923ce","slug":"last-bada-mangal-2026-shubh-yog-and-upay-according-to-zodiac-2026-06-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Last Bada Mangal 2026: साल का आखिरी बड़ा मंगल कल, अपनी राशि अनुसार हनुमान जी को चढ़ाएं ये चीजें","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Last Bada Mangal 2026: साल का आखिरी बड़ा मंगल कल, अपनी राशि अनुसार हनुमान जी को चढ़ाएं ये चीजें
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 22 Jun 2026 06:27 PM IST
सार
Last Bada Mangal 2026: अपनी राशि के अनुसार, हनुमान जी को कुछ चीजें चढ़ाने से जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती हैं और प्रभु का विशेष आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं किस राशि के लोगों को क्या अर्पित करना चाहिए।
विज्ञापन
Last Bada Mangal 2026
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Last Bada Mangal 2026
- फोटो : adobe stock
- मेष राशि के लोग हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं। इससे साहस बढ़ता है और कार्यों में सफलता मिलने के योग बनते हैं।
- वृषभ राशि वाले सफेद मिठाई का भोग लगाएं। इससे मानसिक तनाव कम होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।
Jyeshtha Purnima 2026 Date: 29 या 30 जून कब है ज्येष्ठ पूर्णिमा? जानें क्या एक ही दिन होगा व्रत और स्नान-दान
Last Bada Mangal 2026
- फोटो : adobe stock
- मिथुन राशि वालों को मीठा पान अर्पित करना चाहिए। इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और रिश्तों में मजबूती बढ़ती है।
- कर्क राशि के लोग चमेली के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मन शांत रहता है।
- सिंह राशि के लोग हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं। इसके प्रभाव से मान-सम्मान में वृद्धि होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Last Bada Mangal 2026
- फोटो : adobe stock
- कन्या राशि के लोगों को बेसन के लड्डू चढ़ाना चाहिए। इससे प्रभु प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं और सफलता के रास्ते खुलते हैं।
- तुला राशि के लोग हनुमान जी को मिठाई अर्पित करें। इससे पारिवारिक संबंध मजबूत होते हैं और जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है।
- वृश्चिक राशि के लोग प्रभु को नारियल चढ़ाएं। इससे बाधाएं दूर होती हैं और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
Last Bada Mangal 2026
- फोटो : adobe stock
- धनु राशि वालों को पीले फूल और केले का भोग लगाना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।
- मकर राशि के लोग सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसके अलावा इमरती का भोग लगाएं। इससे ग्रह-दोषों से जुड़ी परेशानियों में राहत मिल सकती है।
- कुंभ राशि के लोग हनुमान जी को बूंदी अर्पित करें। इससे करियर में आ रही रुकावटें कम होती हैं।
- मीन राशि के लोग बूंदी चढ़ाएं। इससे धन लाभ के योग बनते हैं और हनुमान जी संकटों से रक्षा करते हैं।
Surya Gochar 2026: 16 जुलाई तक इन राशि वालों का रहेगा गोल्डन टाइम, मिलेगी सफलता होगा मुनाफा
Strong Luck Zodiac: इन 3 राशि के लोगों पर किस्मत रहती है मेहरबान, कम मेहनत में भी मिलते हैं अच्छे रिजल्ट
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।