Gol Batti Aur Lambi Batti Mein Antar: हिंदू परंपरा में घर का पूजा स्थान सबसे पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। ऐसा विश्वास है कि यहां रखी हर वस्तु और उसका उपयोग घर के माहौल और वास्तु संतुलन को प्रभावित करता है। पूजा में दीपक जलाना एक अहम प्रक्रिया है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि दीपक में इस्तेमाल होने वाली रुई की बत्ती का आकार भी विशेष महत्व रखता है। लंबी और गोल बत्ती दोनों के अलग-अलग धार्मिक प्रभाव बताए गए हैं। सही प्रकार की बत्ती चुनकर उसका उपयोग करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो सकता है। आइए समझते हैं इसके पीछे के नियम।
Diya Jalane Ke Niyam: घर के दीपक में लंबी या गोल कौन सी बाती जलानी चाहिए? जानें दोनों का महत्व और उपाय
Deepak Main Kaun si Bati Lagaye: बहुत कम लोग जानते हैं कि दीपक में इस्तेमाल होने वाली रुई की बत्ती का आकार भी विशेष महत्व रखता है। लंबी और गोल बत्ती दोनों के अलग-अलग धार्मिक प्रभाव बताए गए हैं। आइए जानते हैं कब कौन सी बाती का दीपक जलाना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबी और गोल बत्ती का महत्व
दीपक में कौन सी बत्ती लगानी चाहिए, इसे लेकर अक्सर लोगों में भ्रम रहता है। वास्तु के अनुसार, दोनों प्रकार की बत्तियों का अलग प्रभाव होता है।
लंबी बत्ती को धन, समृद्धि और परिवार की वृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। इसे लक्ष्मी, सरस्वती, दुर्गा और कुल देवताओं के सामने जलाना शुभ माना जाता है।
वहीं गोल बत्ती, जिसे फूल बत्ती भी कहा जाता है, मानसिक शांति और स्थिरता के लिए जलाई जाती है। इसे विष्णु, शिव और हनुमान जी के समक्ष जलाना लाभकारी माना जाता है।
दिशा का महत्व
दीपक जलाते समय उसकी दिशा का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। पूर्व दिशा की ओर दीपक जलाने से स्वास्थ्य और आयु में वृद्धि के संकेत मिलते हैं, जबकि उत्तर दिशा की ओर रखने से धन और सफलता के योग बनते हैं।
सुख-शांति के लिए उपाय
अगर घर में तनाव या विवाद का माहौल बना रहता है, तो घी के दीपक में सफेद रुई की बत्ती जलाना शुभ माना गया है। साथ ही मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाने से नकारात्मकता कम होती है।
आर्थिक समस्याओं से राहत के उपाय
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
दीपक की छोटी-सी बत्ती भी जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए बत्ती बनाने से पहले उसमें थोड़ा चंदन लगाकर घी के साथ दीपक जलाएं। इससे वातावरण में सुगंध फैलती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
Friday Remedies: शुक्रवार को घर की इन 5 जगहों पर अवश्य जलाएं दीपक, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा और होगी बरकत