Thursday Remedies: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की कृपा पाने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन श्रद्धा भाव से पूजा-पाठ, दान, मंत्र जाप और कुछ खास उपाय करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं। खासतौर पर कर्ज, विवाह में देरी, सफलता, आर्थिक तंगी और करियर से जुड़ी बाधाओं में राहत मिलने लगती है। ऐसे में आप भी गुरुवार से जुड़े ये 5 बड़े उपाय करके विष्णु जी को प्रसन्न कर सकते हैं और परेशानियों का प्रभाव भी इनसे कम होता है। ऐसे में आइए जानते हैं गुरुवार के कुछ आसान और प्रभावी उपायों के बारे में।
Thursday Remedies: गुरुवार के ये 5 उपाय दूर करेंगे कर्ज की परेशानियां, विवाह और करियर के भी खुलेंगे रास्ते
Thursday Remedies: ज्योतिषियों के अनुसार, गुरुवार के दिन इन उपायों को श्रद्धा और नियमपूर्वक करने से कर्ज, विवाह में देरी और करियर की बाधाओं से राहत मिलने लगती है। आइए इन प्रभावी उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केले के पेड़ की पूजा करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। इसमें भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति का वास माना जाता है। कहते हैं कि, गुरुवार को इसपर जल अर्पित कर हल्दी, और चने की दाल चढ़ाएं। इससे विवाह के लिए अच्छे रिश्ते और सुखी वैवाहिक जीवन योग बनते हैं।
Vat Purnima 2026: जून में कब है वट पूर्णिमा? जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
हल्दी की गांठ
ऐसा माना जाता है कि, गुरुवार के दिन एक पीले कपड़े में हल्दी की गांठ को रखकर उसे तिजोरी में रख दें। फिर ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन संबंधी परेशानियां कम होती हैं और कर्ज से राहत मिलने लगती है।
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान विष्णु
शिक्षा से जुड़ी चीजों का दान करें
गुरुवार के शुभ दिन पर जरूरतमंद बच्चों को किताबें या पढ़ाई से जुड़ी अन्य वस्तुएं दान करें। इससे बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को ज्ञान, बुद्धि, परीक्षा और करियर में सफलता मिलने के योग बनते हैं। व्यापार में भी अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं।
गुरुवार का व्रत रखें
गुरुवार का व्रत भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की कृपा पाने के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इस दिन व्रत रखकर कथा सुनना शुभ होता है। मान्यता है कि इससे मनोकामनाएं पूरी होती हैं, घर में सुख-शांति बनी रहती है और जीवन में सफलता के नए रास्ते खुलते हैं।
पंचामृत का महत्व: क्यों माना जाता है इसे अमृत के समान पवित्र ?
पीले वस्त्र पहनें
गुरुवार के दिन पीले रंग का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन पीले कपड़े पहनना और इसी रंग की चीजों का दान करना लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इससे भाग्य मजबूत होता है और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है। इस दिन बाल कटवाने या बाल धोने से भी बचना चाहिए।