सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Ashadh Month 2026 Starting Date Know Significance and Who Should Be Worshiped Auspicious

Ashadh Month 2026: कब से शुरू हो रहा आषाढ़ माह? जानिए महत्व और किनकी पूजा करना होगा शुभ

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Wed, 17 Jun 2026 09:49 AM IST
विज्ञापन
सार

Ashadh Month 2026: हिंदू धर्म में आषाढ़ का महीना बहुत ही शुभ और पवित्र होता है। इस माह में भगवान विष्णु की आराधना करने का विशेष धार्मिक महत्व होता है।

Ashadh Month 2026 Starting Date Know Significance and Who Should Be Worshiped Auspicious
आषाढ़ माह का धार्मिक महत्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Ashadh Month 2026:  30 जून 2026 से आषाढ़ का महीना आरंभ होने जा रहा है। हिंदू धर्म में आषाढ़ महीने का विशेष महत्व होता है। आषाढ़ का महीना भगवान विष्णु की पूजा-पाठ के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। आषाढ़ के महीने से देशभर में वर्षा ऋतु का आगमन रहता है जिसमें चारों तरफ हरियाली, उत्साह और नई ऊर्जा का संचार होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस माह में किए जाने वाले पूजा-पाठ, दान, तप और जाप का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं इसका धार्मिक महत्व। 


आषाढ़ महीने का धार्मिक महत्व 
हिंदू धर्म में आषाढ़ का महीना शुभ और पवित्र महीनों में एक माना जाता है। इस महीने में ही भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है। आषाढ़ महीने में ही देवशयनी एकादशी आती है जिसमें भगवान विष्णु चार माह के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। जिसके साथ चार महीने के लिए चातुर्मास की शुरुआत होती है। चातुर्मास में भगवान विष्णु चार महीने लिए क्षीर सागर में विश्राम के लिए चले जाते हैं। जिससे सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य थम जाते हैं। आषाढ़ महीने में गुरु की कृपा पाने के लिए सबसे पवित्र महीना माना जाता है। यह महीना गुरु की सेवा और सम्मान के लिए विशेष होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आषाढ़ महीने में क्या करें
  • - आषाढ़ महीने में प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा-आराधना करें।
  • - इस माह विष्णु सहस्त्रनाम और श्रीहरि के मंत्रों का जाप करना शुभ फलदायी माना जाता है।
  • - आषाढ़ के महीने में दान करने का खास महत्व होता है। इस माह जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करें।
  • - आषाढ़ में आने वाली एकादशी और दूसरे व्रत के नियमों का पालन करें।
  • - गुरुओं को सम्मान करें और धार्मिक ग्रंथों का लगातार अध्ययन करें। 

आषाढ़ माह में इन कार्यों को करने से बचें
  • - आषाढ़ माह में तामसिक भोजन करने से बचें। 
  • - इस माह किसी भी तरह के गलत काम को करने से बचें और नशे से दूर रहें।
  • - किसी को कटु वचन बोलने से बचें और सेवा भाव रखें।

Nirjala Ekadashi 2026: नहीं रख पा रहे हैं निर्जला एकादशी का व्रत ? करें यह उपाय और करें विष्णु जी को प्रसन्न
विज्ञापन


Vat Purnima Vrat 2026: वट पूर्णिमा पर इन खास चीजों से करें पूजा, मिलेगा अखंड सौभाग्य और सुखी जीवन का आशीर्वाद

हनुमान जी के ये 8 गुण बना सकते हैं आपको सफल, जानें जीवन के बड़े सबक

Vat Purnima 2026: जून में कब है वट पूर्णिमा? जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed