{"_id":"6a30c48ff01d287b2105c84f","slug":"7th-bada-mangal-offer-these-5-things-to-lord-hanuman-to-remove-obstacles-2026-06-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज है 7वां बड़ा मंगल, बजरंगबली को अर्पित करें ये 5 वस्तुएं, दूर होंगे संकट","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
आज है 7वां बड़ा मंगल, बजरंगबली को अर्पित करें ये 5 वस्तुएं, दूर होंगे संकट
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shweta Singh
Updated Tue, 16 Jun 2026 09:12 AM IST
सार
आज बड़े मंगल पर हनुमान जी की विशेष कृपा पाने के लिए जानते हैं शुभ मुहूर्त, आरती का समय और 5 ऐसे अर्पण जो धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फलदायी माने जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Bada Mangal 2026
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
7th Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह के मंगलवार को उत्तर भारत में बेहद शुभ और पुण्यदायी माना जाता है। इन्हें बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है। इस बार अधिकमास के कारण ज्येष्ठ महीने में कुल 8 बड़े मंगल पड़ रहे हैं, जिनमें 16 जून 2026 को सातवां बड़ा मंगल मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत, पूजा और हनुमान जी की आराधना करने से भक्तों पर बजरंगबली की विशेष कृपा बरसती है। साथ ही ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बड़ा मंगल का दिन मंगल ग्रह को मजबूत करने, साहस और ऊर्जा बढ़ाने तथा शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से जुड़े कष्टों को कम करने के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं सातवें बड़े मंगल पर पूजा-आरती का शुभ मुहूर्त और हनुमान जी को प्रसन्न करने के विशेष उपाय।
बड़ा मंगल पूजा-आरती का शुभ समय
सातवें बड़े मंगल के अवसर पर भक्त विभिन्न शुभ मुहूर्तों में हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर सकते हैं। अमृत काल सुबह 05:45 बजे से 07:25 बजे तक रहेगा, जबकि अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:50 बजे से 12:45 बजे तक है। वहीं, संध्या आरती के लिए शाम 06:30 बजे से 07:45 बजे तक का समय शुभ माना गया है। बड़े मंगल का पर्व उत्तर भारत में विशेष उत्साह के साथ मनाया जाता है। खासकर लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में इस दिन भंडारे आयोजित करने, राहगीरों को शरबत और जल सेवा देने तथा सुंदरकांड के पाठ की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। इसके अलावा हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों का भी आयोजन किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बड़े मंगल पर बजरंगबली को उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित करने से पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है। माना जाता है कि इससे भक्तों को संकटों से राहत मिलती है और जीवन में सुख, शांति तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
3 of 7
लाल फूल अर्पित करें
- फोटो : Adobe stock
बड़ा मंगल पर हनुमान जी को अर्पित करें ये 5 प्रिय चीजें लाल फूल अर्पित करें
हनुमान जी को लाल रंग अत्यंत प्रिय माना जाता है। बड़े मंगल के दिन उन्हें गुड़हल या अन्य लाल पुष्प अर्पित करने से भक्त की मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सिंदूर और चमेली के तेल का चोला चढ़ाएं
- फोटो : adobe stock
सिंदूर और चमेली के तेल का चोला चढ़ाएं
बजरंगबली को केसरिया सिंदूर और चमेली के तेल से चोला चढ़ाना विशेष फलदायी माना जाता है। परंपरा के अनुसार पहले उनके चरणों में सिंदूर अर्पित किया जाता है, फिर पूरे विग्रह पर लगाया जाता है। पूजा के बाद चरणों का सिंदूर माथे पर लगाने की भी मान्यता है।
विज्ञापन
5 of 7
मीठे पान का भोग लगाएं
- फोटो : freepik.com
मीठे पान का भोग लगाएं
हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करना भी शुभ माना जाता है। पान में कत्था, गुलकंद, सौंफ और इलायची डालकर भोग लगाया जा सकता है। ध्यान रहे कि इसमें चूना और सुपारी का उपयोग न किया जाए।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।