सब्सक्राइब करें

Ravivar Ke Upay: रविवार के ये आसान उपाय बदल सकते हैं किस्मत, सूर्यदेव की कृपा से दूर होंगी जीवन की बाधाएं

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Sun, 14 Jun 2026 06:25 AM IST
सार

Ravivar Ke Upay: ज्योतिषियों के अनुसार, रविवार के दिन कुछ सरल उपाय करने से करियर-सम्मान की बाधाओं को दूर किया जा सकता है। साथ ही सूर्यदेव की विशेष कृपा भी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
Sunday Remedies to Attract Surya Dev Blessings and Overcome Life Problems
रविवार के उपाय - फोटो : Amar Ujala

Ravivar Ke Upay: हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है, जो आत्मविश्वास, मान-सम्मान और सफलता के कारक माने जाते हैं। मान्यता है कि, रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा और कुछ विशेष उपाय करने से जीवन की परेशानियां कम होने लगती हैं। साथ ही करियर में उन्नति के योग मजबूत बनते हैं। कहा जाता है कि, अगर कुंडली में सूर्य मजबूत हो, तो व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है। ऐसे में जानिए रविवार को किए जाने वाले कुछ आसान और लाभकारी उपाय।


Somvati Amavasya: कुंडली में कमजोर चंद्रमा वालों के लिए खास मौका, सोमवती अमावस्या पर करें ये उपाय
Nirjala Ekadashi 2026: 25 या 26 जून कब रखा जाएगा निर्जला एकादशी व्रत ? दूर करें भ्रम और जानें शुभ मुहूर्त

Sunday Remedies to Attract Surya Dev Blessings and Overcome Life Problems
रविवार के उपाय - फोटो : adobe stock

मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार के दिन सुबह और सूर्यास्त के समय घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर देसी घी का दीपक जलाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।  यह उपाय परिवार में सुख-शांति के लिए बेहद शुभ माना जाता है।
Fast List: हरियाली-कजरी तीज से करवा चौथ तक, जानें कब रखें जाएंगे ये पावन व्रत

Sunday Remedies to Attract Surya Dev Blessings and Overcome Life Problems
रविवार के उपाय - फोटो : Adobe Stock

घर से निकलते समय लगाएं चंदन का तिलक
माना जाता है कि, रविवार को अगर किसी महत्वपूर्ण काम के लिए घर से बाहर जा रहे हैं, तो माथे पर चंदन का तिलक लगाकर निकलें। मान्यता है कि, इसके प्रभाव से सूर्यदेव की कृपा बनी रहती है। साथ ही व्यक्ति को कार्यों में सफलता मिलने के योग और प्रतिष्ठा भी बढ़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunday Remedies to Attract Surya Dev Blessings and Overcome Life Problems
रविवार के उपाय - फोटो : Adobe Stock

सूर्यदेव को अर्घ्य दें
ज्योतिषियों के अनुसार, रविवार की सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल भरकर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें। जल चढ़ाते समय ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें। इससे कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है।
Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें क्या पर्व पर पड़ेगा इसका प्रभाव

विज्ञापन
Sunday Remedies to Attract Surya Dev Blessings and Overcome Life Problems
रविवार के उपाय - फोटो : Adobe stock

गुड़ का दान करें
ज्योतिष शास्त्र में रविवार के दिन गुड़ का दान करना भी बहुत लाभकारी माना जाता है। कहा जाता है कि, इससे सूर्य से जुड़े दोष कम होते हैं और जीवन में आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। इसके अलावा रिश्तों में भी मिठास बनी रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed