सब्सक्राइब करें

Gupt Navratri 2026: कब से शुरू होंगे आषाढ़ गुप्त नवरात्र? जानें घटस्थापना मुहूर्त और पूजा विधि

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Sat, 13 Jun 2026 10:25 AM IST
सार

Ashadha Gupt Navratri 2026 Date Ghatasthapana Timing and Simple Puja Rituals

विज्ञापन
Ashadha Gupt Navratri 2026 Date Ghatasthapana Timing and Simple Puja Rituals
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि - फोटो : amar ujala

Ashadha Gupt Navratri 2026: सनातन धर्म में नवरात्रों का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना गया है। यह समय शक्ति की उपासना, साधना और आत्मशुद्धि के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। वर्ष में कुल चार नवरात्र होते हैं-दो सामान्य और दो गुप्त नवरात्र। इनमें से गुप्त नवरात्र विशेष रूप से तांत्रिक साधना, देवी के रहस्यमयी स्वरूपों की आराधना और गहन साधना के लिए प्रसिद्ध हैं। माना जाता है कि इस अवधि में की गई पूजा-अर्चना और साधना शीघ्र फल देती है और साधक को देवी शक्ति की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आषाढ़ माह में आने वाला गुप्त नवरात्र भी इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह नवरात्र आषाढ़ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होता है और नवमी तक चलता है। इस दौरान नौ दुर्गा के साथ-साथ दस महाविद्याओं की भी विशेष पूजा की जाती है, जिससे साधक को आध्यात्मिक उन्नति और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।


Venus Remedies: कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए करें ये काम, जानें किन किन चीजों से बचना चाहिए
Shani Vakri 2026: शनि वक्री से बदलेगा इन राशियों का भाग्य, परीक्षा-नौकरी और कारोबार में खुलेंगे तरक्की के द्वार

Ashadha Gupt Navratri 2026 Date Ghatasthapana Timing and Simple Puja Rituals
आषाढ़ गुप्त नवरात्र 2026 की तिथि - फोटो : अमर उजाला

आषाढ़ गुप्त नवरात्र 2026 की तिथि
आषाढ़ गुप्त नवरात्र 2026 में आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा तिथि 14 जुलाई की दोपहर से शुरू होकर 15 जुलाई की सुबह तक रहेगी। इसी आधार पर 15 जुलाई 2026 को घटस्थापना की जाएगी और इसी दिन से नवरात्र का आरंभ माना जाएगा। यह पर्व 23 जुलाई 2026 को नवमी तिथि पर समाप्त होगा।

Ashadha Gupt Navratri 2026 Date Ghatasthapana Timing and Simple Puja Rituals
घटस्थापना मुहूर्त

घटस्थापना मुहूर्त
दृक पंचांग के अनुसार घटस्थापना का शुभ समय 15 जुलाई को सुबह 06:01 बजे से 10:17 बजे तक रहेगा। इस अवधि में पूजा करना अत्यंत शुभ माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashadha Gupt Navratri 2026 Date Ghatasthapana Timing and Simple Puja Rituals
जानिए घटस्थापना की विधि

शुभ योग
घटस्थापना के दिन कई महत्वपूर्ण शुभ योग भी बन रहे हैं-

  • ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 04:32 से प्रातः 05:16 तक
  • अमृत काल: सायं 04:00 से  सायं 05:27 तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:34 से दोपहर 03:25 तक
विज्ञापन
Ashadha Gupt Navratri 2026 Date Ghatasthapana Timing and Simple Puja Rituals
किस दिन किस देवी की पूजा होगी - फोटो : Adobe Stock

किस दिन किस देवी की पूजा होगी

  • 15 जुलाई (प्रतिपदा): शैलपुत्री
  • 16 जुलाई (द्वितीया): ब्रह्मचारिणी
  • 17 जुलाई (तृतीया): चंद्रघंटा
  • 18 जुलाई (चतुर्थी/पंचमी): कूष्मांडा और स्कंदमाता
  • 19 जुलाई (षष्ठी): कात्यायनी
  • 20 जुलाई (सप्तमी): कालरात्रि
  • 21 जुलाई (अष्टमी): महागौरी
  • 22–23 जुलाई (नवमी): सिद्धिदात्री
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed