सब्सक्राइब करें

Shaniwar Upay: शनिवार से जुड़े ये महाउपाय दूर करेंगे परेशानियां, शनि दोष शांत होने के साथ पूरे होंगे अधूरे काम

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Fri, 12 Jun 2026 04:14 PM IST
सार

Shaniwar Upay: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिवार के दिन शनि देव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं। साथ ही अधूरे कार्यों में सफलता और जीवन में सुख-समृद्धि भी बढ़ती हैं।

विज्ञापन
shaniwar upay for shani dosh sadesati money and career benefits in hindi
शनिवार के उपाय - फोटो : अमर उजाला

Shaniwar Upay: शनिवार के दिन दान-पुण्य और कुछ विशेष उपाय करना बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये उपाय व्यक्ति के जीवन में चल रही परेशानियों को कम करने के साथ नकारात्मक ऊर्जा से भी मुक्ति दिलाने में सहायक माने जाते हैं। दरअसल, शनिवार का दिन कर्मफलदाता शनिदेव को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा भाव से शनिदेव की पूजा-अर्चना करने पर दुख-दर्द दूर होने लगते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। वहीं, शनिवार को किए गए कुछ खास महाउपाय बड़े से बड़े ग्रह दोषों के प्रभाव को भी कम करने वाले माने गए हैं। आइए जानते हैं इन प्रभावशाली उपायों के बारे में।

shaniwar upay for shani dosh sadesati money and career benefits in hindi
Shaniwar Upay - फोटो : Adobe stock

शनिदेव को तेल अर्पित करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिवार की शाम शनि देव के मंदिर जाकर सरसों का तेल अर्पित करें। माना जाता है कि इससे शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं और जीवन की रुकावटें दूर होने लगती हैं।
Shradh Amavasya: पितरों की मुक्ति का खास अवसर, जानें तीन साल में आने वाली अधिकमास श्राद्ध अमावस्या की तिथि
Swapna Shastra: रात के किस पहर में देखा गया सपना होता है सच ? जानें समय और जीवन पर इसका प्रभाव

shaniwar upay for shani dosh sadesati money and career benefits in hindi
Shaniwar Upay - फोटो : adobe stock

पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं
ऐसा माना जाता है कि, शनिवार के दिन सूर्यास्त के बाद पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना गया है। यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर घर में सकारात्मकता बढ़ाने वाला माना जाता है।

Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें क्या पर्व पर पड़ेगा इसका प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
shaniwar upay for shani dosh sadesati money and career benefits in hindi
Shaniwar Upay - फोटो : adobe stock

हनुमान जी की पूजा करें
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने से भय, बाधाएं और मानसिक तनाव कम होने लगते हैं। साथ ही हनुमान जी भी प्रसन्न होते हैं।
Nirjala Ekadashi 2026: 25 या 26 जून कब रखा जाएगा निर्जला एकादशी व्रत ? दूर करें भ्रम और जानें शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
shaniwar upay for shani dosh sadesati money and career benefits in hindi
Shaniwar Upay - फोटो : Freepik.com

काली चीजों का दान करें
शनिवार के दिन काला तिल, उड़द दाल और लोहे की वस्तुएं दान करें। इसके अलावा काले वस्त्र दान करना शुभ माना जाता है। यह उपाय शनि दोष को शांत करने और परेशानियों को कम करने में सहायक माना जाता है।
Morning Mantra: सुबह आंख खुलते ही हथेलियों को देखकर बोलें ये मंत्र, हर कार्य में मिलेगी सफलता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed