Shaniwar Upay: शनिवार के दिन दान-पुण्य और कुछ विशेष उपाय करना बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये उपाय व्यक्ति के जीवन में चल रही परेशानियों को कम करने के साथ नकारात्मक ऊर्जा से भी मुक्ति दिलाने में सहायक माने जाते हैं। दरअसल, शनिवार का दिन कर्मफलदाता शनिदेव को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा भाव से शनिदेव की पूजा-अर्चना करने पर दुख-दर्द दूर होने लगते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। वहीं, शनिवार को किए गए कुछ खास महाउपाय बड़े से बड़े ग्रह दोषों के प्रभाव को भी कम करने वाले माने गए हैं। आइए जानते हैं इन प्रभावशाली उपायों के बारे में।
Shaniwar Upay: शनिवार से जुड़े ये महाउपाय दूर करेंगे परेशानियां, शनि दोष शांत होने के साथ पूरे होंगे अधूरे काम
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Megha Kumari
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:14 AM IST
सार
Shaniwar Upay: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिवार के दिन शनि देव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं। साथ ही अधूरे कार्यों में सफलता और जीवन में सुख-समृद्धि भी बढ़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन