सब्सक्राइब करें

Friday Remedies: शुक्रवार को घर की इन 5 जगहों पर अवश्य जलाएं दीपक, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा और होगी बरकत

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Fri, 12 Jun 2026 12:56 AM IST
सार

Friday Remedies For Money Profit: शुक्रवार को घर के इन स्थानों पर दीपक जलाने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही घर में धन-धान्य बढ़ता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं।

विज्ञापन
Friday Remedies For Money Profit know Shukrawar Ko Deepak Kaha Jalana Chahiye
शुक्रवार के उपाय - फोटो : Amar Ujala

Friday Remedies For Money Profit: हिंदू धर्म में संध्या के समय दीपक जलाने का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दीपक का प्रकाश घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और नकारात्मकता को दूर करने में सहायक माना जाता है। वहीं, शुक्रवार के दिन दीपक जलाना और भी शुभ माना गया है, क्योंकि यह दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। मान्यता है कि, शुक्रवार को श्रद्धा से मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ-साथ घर के कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाने से देवी की कृपा प्राप्त होती हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि, शांति और बरकत का वास बना रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शुक्रवार के दिन घर की किन 5 जगहों पर दीपक जलाना अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है।

Friday Remedies For Money Profit know Shukrawar Ko Deepak Kaha Jalana Chahiye
शुक्रवार के उपाय - फोटो : adobe stock

घर के मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार को घर के मुख्य द्वार पर घी या तिल के तेल का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। दरिद्रता दूर होने लगती है। साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

Adhik Maas Shivratri 2026: 13 जून को अधिकमास की शिवरात्रि, जानें शंकर जी को प्रसन्न करने की सरल विधि
 

Friday Remedies For Money Profit know Shukrawar Ko Deepak Kaha Jalana Chahiye
शुक्रवार के उपाय - फोटो : adobe stock

तुलसी के पौधे के पास रखें दीपक
शुक्रवार की शाम तुलसी के पौधे के समीप दीपक जलाने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों की कृपा प्राप्त होती है। यह उपाय घर के दोषों को दूर करने, बरकत और आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कारगर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Friday Remedies For Money Profit know Shukrawar Ko Deepak Kaha Jalana Chahiye
शुक्रवार के उपाय - फोटो : adobe stock

घर के मंदिर में अवश्य करें दीपदान
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के समक्ष घी का दीपक जलाकर उनकी आराधना करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही देवी की विशेष आशीर्वाद मिलता है। साथ ही घर का वातावरण पवित्र और सकारात्मक बना रहता है। आप देवी के सामने दीपक शुक्रवार को सुबह और शाम दोनों समय पर जलाएं।

विज्ञापन
Friday Remedies For Money Profit know Shukrawar Ko Deepak Kaha Jalana Chahiye
शुक्रवार के उपाय - फोटो : adobe stock

घर की छत पर जलाएं एक दीपक
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार की रात घर की छत पर दीपक जलाना भी शुभ फलदायी माना जाता है। कहा जाता है कि, ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास होता है। यह उपाय परिवार के सदस्यों की उन्नति और सौभाग्य में वृद्धि वाला माना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed