सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग में महाशिवरात्रि, इन चीजों का दान करने से महादेव की बरसेगी अपार कृपा

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 12 Feb 2026 04:09 PM IST
सार

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर दान करने से भोलेनाथ प्रसन्न होकर साधक की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इससे पापों का नाश और जीवन में सुख बढ़ता है।

विज्ञापन
Mahashivratri 2026 daan list and puja muhurat know Mahashivratri par kya daan kare
Mahashivratri 2026 - फोटो : अमर उजाला

Mahashivratri 2026: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि को पावन और महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। इस दिन देवों के देव महादेव की उपासना की जाती है। यह शिव और पार्वती के मिलन का प्रतीक है। इसलिए इस तिथि पर पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के मुताबिक, महाशिवरात्रि पर की गई शिव उपासना से साधक का भाग्योदय होगा है। इसके अलावा मन से सभी डर भय भी दूर होते हैं। हालांकि, इस शुभ अवसर पर दान का भी विशेष महत्व माना गया है। इसके प्रभाव से पापों का नाश और दुर्भाग्य दूर होता है। खास बात यह है कि, इस वर्ष महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बना हुआ है। यह सबसे शुभ और सफलता का प्रतीक है। इस समय किए गए दान-पुण्य का फल साधक को अवश्य मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, महाशिवरात्रि पर किन चीजों का दान करना चाहिए।

Trending Videos
Mahashivratri 2026 daan list and puja muhurat know Mahashivratri par kya daan kare
महाशिवरात्रि 2026 - फोटो : Amar Ujala

महाशिवरात्रि 4 प्रहर पूजा मुहूर्त 2026

  • रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - शाम 06:39 से 09:45 
  • रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय -शाम 09:45 से 12:52 
  • रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - सुबह 12:52 से 03:59 
  • रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - सुबह 03:59 से 07:06 
 

Mahashivratri 2026: इन चीजों के बिना अधूरी रहेगी भगवान शिव की आराधना, महाशिवरात्रि पर जरूर लाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2026 daan list and puja muhurat know Mahashivratri par kya daan kare
Mahashivratri 2026 - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि 2026 जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त 
  • पहला मुहूर्त सुबह 08:24 बजे से 09:48 बजे तक रहेगा।
  • दूसरा मुहूर्त सुबह 09:48 बजे से 11:11 बजे तक है।
  • सबसे महत्वपूर्ण और अमृत मुहूर्त सुबह 11:11 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक रहेगा। 
 

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर कैसे करें जलाभिषेक ? जानें इसकी विधि और पूजा का समय

Mahashivratri 2026 daan list and puja muhurat know Mahashivratri par kya daan kare
Mahashivratri 2026 - फोटो : अमर उजाला
 महाशिवरात्रि 2026
  • फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 15 फरवरी को शाम 5 बजकर 4 मिनट पर हो रही है।
  • यह तिथि 16 फरवरी को शाम 5 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगी।
  • तिथि के अनुसार, इस वर्ष महाशिवरात्रि का व्रत 15 फरवरी 2026 को मान्य होगा।
 

Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर प्रदोष काल और निशीथ काल में ही क्यों करते हैं पूजा? जानें इसका रहस्य एवं महत्व

विज्ञापन
Mahashivratri 2026 daan list and puja muhurat know Mahashivratri par kya daan kare
Mahashivratri 2026 - फोटो : freepik
  • महाशिवरात्रि पर सफेद वस्तुओं का दान करना बेहद शुभ होता है। इससे मन को शांति मिलती है। साथ ही महादेव प्रसन्न होते हैं।
  • इस दिन आप काले तिल का दान कर सकते हैं। यह सभी तरह के ग्रह दोषों को शांत करता है।
  • काली दाल का दान करने से शनि और राहु से जुड़े दोष दूर होते हैं।
  • वस्त्र दान सदैव श्रेष्ठ कर्म माना गया है। इसके प्रभाव से जीवन में शांति और संतोष बढ़ता है।
  • आप महाशिवरात्रि के दिन घी और गुड़ का दान भी कर सकते हैं। इससे भाग्योदय होता है।
  • इस दिन पर सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार सामग्री का दान करना पुण्यदायी होता है।
  • चावल का दान करने से घर में अन्न-धन बढ़ता है।
 

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को कौन सा फूल चढ़ाएं और कौन सा नहीं, यहां जानें

 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed