सब्सक्राइब करें

जनवरी 2026 में कब है सकट चौथ, मकर संक्रांति और बसंत पंचमी? जानें पूरे महीने की व्रत त्योहार की लिस्ट

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 30 Dec 2025 09:18 PM IST
सार

January 2026 Festival List: जानें इस महीने पड़ने वाले प्रदोष व्रत, मकर संक्रांति, बसंत पंचमी, सकट चौथ सहित सभी प्रमुख तिथियां और नक्षत्र, और भारतीय संस्कृति में उनका महत्व।

विज्ञापन
New Year 2026 vrat tyohar list of January from Makar Sankranti To Basant Panchami in hindi
जनवरी माह के व्रत त्योहार - फोटो : amar ujala

January Vrat Tyohar List: जनवरी 2026 का महीना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है। इस महीने की शुरुआत ही भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित प्रदोष व्रत से हो रही है, जो भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। जनवरी के इस महीने में मकर संक्रांति, बसंत पंचमी और सकट चौथ जैसे प्रमुख त्योहार भी आते हैं, जो भारतीय संस्कृति में गहरी धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं के साथ जुड़े हुए हैं।


Calendar 2026: साल 2026 में कब है होली, रक्षाबंधन और दिवाली जैसे बड़े पर्व, जानें 2026 का पूरा कैलेंडर
साल के पहले महीने में ठंड अपने चरम पर होती है, लेकिन इसके बावजूद लोग इन त्योहारों और व्रतों को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। जनवरी 2026 की शुरुआत शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और रोहिणी नक्षत्र से हो रही है, जबकि यह महीना शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और पुर्नवसु नक्षत्र के साथ समाप्त होगा। इन विशेष तिथियों और नक्षत्रों के चलते यह महीना धार्मिक गतिविधियों और उत्सवों के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।
नए साल की पहली सुबह कैसी हो ? जानिए वे काम जो पूरे साल आपके जीवन में शुभता को बढ़ाते हैं

Trending Videos
New Year 2026 vrat tyohar list of January from Makar Sankranti To Basant Panchami in hindi
जनवरी माह के व्रत त्योहार - फोटो : Amar Ujala

जनवरी माह के व्रत त्योहार 

तिथि   वार  व्रत-त्योहार 
1 जनवरी 2026 गुरुवार गुरु प्रदोष व्रत, रोहिणी व्रत
3 जनवरी 2026  शनिवार पौष पूर्णिमा, विनायकी चतुर्थी व्रत
6 जनवरी 2026 मंगलवार सकट चौथ व्रत या तिलकुटा चौथ
13 जनवरी 2026 मंगलवार लोहड़ी 
14 जनवरी 2026 बुधवार मकर संक्रांति, पोंगल, षटतिला एकादशी
16 जनवरी 2026 शुक्रवार शुक्र प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
18 जनवरी 2026 रविवार मौनी अमावस्या 
23 जनवरी 2026 शुक्रवार बसंत पंचमी 
25 जनवरी 2026 रविवार रथ सप्तमी 
26 जनवरी 2026 सोमवार भीष्म अष्टमी
29 जनवरी 2026 गुरुवार जया एकादशी 
30 जनवरी 2026 शुक्रवार शुक्र प्रदोष व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2026 vrat tyohar list of January from Makar Sankranti To Basant Panchami in hindi
जनवरी माह के ग्रह गोचर - फोटो : freepik

जनवरी माह के ग्रह गोचर 

तिथि  वार  गोचर 
13 जनवरी 2026 मंगलवार शुक्र का मकर राशि में गोचर
14 जनवरी 2026 बुधवार सूर्य का मकर राशि में गोचर
16 जनवरी 2026 शुक्रवार मंगल का मकर राशि में गोचर
17 जनवरी 2026 शनिवार बुध का मकर राशि में गोचर
New Year 2026 vrat tyohar list of January from Makar Sankranti To Basant Panchami in hindi
वसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा। - फोटो : Instagram

मकर संक्रांति
हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का पर्व विशेष महत्व रखता है। वर्ष 2026 में यह त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिससे शुभ कार्यों की शुरुआत मानी जाती है। मकर संक्रांति पर स्नान, दान और तिल–गुड़ का सेवन करने की परंपरा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इसे पोंगल, उत्तरायण और बिहू जैसे नामों से मनाया जाता है।

मौनी अमावस्या
मौनी अमावस्या का पर्व 18 जनवरी 2026 को पड़ेगा। यह माघ मास की अमावस्या होती है, जिसे अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और मौन व्रत का विशेष महत्व है। मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर मौन रहकर साधना करने से आत्मशुद्धि होती है और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। पितरों के तर्पण के लिए भी यह दिन शुभ माना जाता है।

वसंत पंचमी
वसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा। यह दिन ज्ञान, विद्या और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है। माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाने वाला यह त्योहार ऋतु परिवर्तन का भी प्रतीक है। इस दिन पीले वस्त्र पहनने, पीले पकवान बनाने और सरस्वती पूजन की परंपरा है। विद्यार्थियों और कलाकारों के लिए वसंत पंचमी विशेष रूप से शुभ मानी जाती है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed