सब्सक्राइब करें

Sankashti Chaturthi 2026 List: नए साल में कब-कब रखा जाएगा संकष्टी चतुर्थी व्रत ? यहां जानें सभी तिथियां

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 19 Dec 2025 12:33 PM IST
सार

Sankashti Chaturthi 2026 List: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, संकष्टी चतुर्थी का व्रत करने से गणेश जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं और साधक के बिगड़े कार्य बनने लगते हैं। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि, बुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 

 

विज्ञापन
Sankashti Chaturthi 2026 List in hindi know puja vidhi and importance
Sankashti Chaturthi 2026 List - फोटो : अमर उजाला

Sankashti Chaturthi 2026 List: हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है। प्रत्येक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को श्रद्धा और आस्था के साथ रखा जाता है। मान्यता है कि, इस दिन विधि-विधान से विघ्नहर्ता गणेश जी की पूजा करने से साधक के जीवन से सभी कष्टों का निवारण होता है। यही नहीं विवाह, करियर, व्यापार और नौकरी को लेकर आ रही बाधाओं व संकटों से वह मुक्ति पाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, संकष्टी चतुर्थी का व्रत करने से गणेश जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं और साधक के बिगड़े कार्य बनने लगते हैं। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि, बुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह व्रत विशेष रूप से मनोकामना पूर्ति, बाधा निवारण और मानसिक शांति के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, नववर्ष 2026 में यह कब-कब रखा जाएगा।


Pradosh Vrat 2026: साल 2026 में कब-कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत, नोट कर लें सही तिथियां
Vivah Muhurat 2026: जनवरी से दिसंबर तक 2026 के विवाह शुभ मुहूर्त, इन चार महीनों में नहीं गूंजेगी एक भी शहनाई

Trending Videos
Sankashti Chaturthi 2026 List in hindi know puja vidhi and importance
Sankashti Chaturthi 2026 List - फोटो : freepik
तारीख चतुर्थी 
6 जनवरी 2026, मंगलवार अंगारकी चतुर्थी
5 फरवरी 2026, गुरुवार संकष्टी चतुर्थी
6 मार्च 2026, शुक्रवार संकष्टी चतुर्थी
5 अप्रैल 2026, रविवार संकष्टी चतुर्थी
5 मई 2026, मंगलवार अंगारकी चतुर्थी
3 जून 2026, बुधवार संकष्टी चतुर्थी
3 जुलाई 2026, शुक्रवार संकष्टी चतुर्थी
2 अगस्त 2026, रविवार संकष्टी चतुर्थी
31 अगस्त 2026, सोमवार संकष्टी चतुर्थी
29 सितंबर 2026, मंगलवार अंगारकी चतुर्थी
29 अक्तूबर 2026, गुरुवार संकष्टी चतुर्थी
27 नवंबर 2026, शुक्रवार संकष्टी चतुर्थी
26 दिसंबर 2026, शनिवार संकष्टी चतुर्थी
विज्ञापन
विज्ञापन
Sankashti Chaturthi 2026 List in hindi know puja vidhi and importance
Sankashti Chaturthi 2026 List - फोटो : freepik

संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि

  • संकष्टी चतुर्थी पर गणपति जी की मूर्ति को साफ चौकी पर स्थापित करें। 
  • प्रभु को लाल या हरे रंग के वस्त्र पहनाएं और उनका पूर्ण श्रृंगार करना चाहिए।
  • गणेश जी के समक्ष दुर्वा अर्पित करें। 
  • अब आप शुद्ध देसी घी से दीपक जलाएं और धूपबत्ती जला लें।
  • गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं और उन्हें ताजे फूल, बेसन के लड्डू अर्पित करें। 
  • आप व्रत कथा का पाठ करें और इसके बाद शाम को पुनः पूजा व आरती करें।
  • अंत में चंद्रमा के दर्शन करके व्रत का पारण करें और अगले दिन सफेद व हरी चीजों का दान करें। यह बेहद शुभ होता है।


Paush Putrada Ekadashi 2025: शुभ योग में साल की अंतिम एकादशी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

Sankashti Chaturthi 2026 List in hindi know puja vidhi and importance
Sankashti Chaturthi 2026 List - फोटो : freepik
1. गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।
नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक :।।
धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।
गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।

2. वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ॥

2026 मासिक व्रत

एकादशी 2026 लिस्ट
प्रदोष व्रत 2026 लिस्ट
अमावस्या 2026 लिस्ट
पूर्णिमा 2026 लिस्ट
मासिक शिवरात्रि 2026 लिस्ट

Christmas 2025: क्रिसमस में क्यों होता है लाल, हरे और सफ़ेद रंग का इस्तेमाल? जानें इससे जुड़े रहस्य और परम्परा




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed