फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन 2026: श्रवण नक्षत्र और आयुष्मान योग में होगा शुभारंभ, जानें शक्तिशाली शिव मंत्र और अभिषेक का महत्व

Manoj Kumar Dwivedi मनोज कुमार द्विवेदी
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:14 AM IST
सार

Sawan 2026: सावन का आरंभ श्रवण नक्षत्र में हो रहा है। श्रवण नक्षत्र को आध्यात्मिक उन्नति, ध्यान और शुभ कार्यों की शुरुआत के लिए बेहद श्रेष्ठ माना गया है। इस नक्षत्र में शिव आराधना करने से मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती हैं। 

विज्ञापन
sawan 2026 start date shravan nakshatra ayushman yog Know shiv mantra shiv abhishek benefits
Sawan 2026 - फोटो : AI

Sawan 2026: हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष सावन मास का आरंभ 30 जुलाई को श्रवण नक्षत्र, आयुष्मान योग के अत्यंत शुभ संयोग में हो रहा है। 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी। इसके अगले दिन 30 जुलाई, बृहस्पतिवार से सावन मास का शुभारंभ होगा। पहले दिन श्रवण नक्षत्र के साथ आयुष्मान योग का संयोग रहेगा, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है।



श्रवण नक्षत्र और आयुष्मान योग का महत्व
सावन का आरंभ श्रवण नक्षत्र में हो रहा है। श्रवण नक्षत्र को आध्यात्मिक उन्नति, ध्यान और शुभ कार्यों की शुरुआत के लिए बेहद श्रेष्ठ माना गया है। इस नक्षत्र में शिव आराधना करने से मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती हैं। आयुष्मान योग स्वास्थ्य, दीर्घायु और शुभ कार्यों के लिए फलदायी माना जाता है।

श्रवण नक्षत्र में सावन 2026: दुर्लभ संयोग और 4 सोमवार का महाप्रभाव
Jalabhishek: जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और पंचामृत अभिषेक में है ये बड़ा अंतर, जानें इसके लाभ और विधि

sawan 2026 start date shravan nakshatra ayushman yog Know shiv mantra shiv abhishek benefits
सावन के सोमवार और नाग पंचमी - फोटो : adobe

सावन के सोमवार और नाग पंचमी
इस वर्ष सावन के चार सोमवार 3, 10, 17 और 24 अगस्त को पड़ेंगे। इनमें 17 अगस्त को नाग पंचमी भी होने से यह दिन विशेष महत्व का रहेगा।

मंगला गौरी व्रत का महत्व
सावन माह के प्रत्येक मंगलवार को सुहागिन महिलाएं मंगला गौरी व्रत रखेंगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस व्रत के पालन से अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
 

sawan 2026 start date shravan nakshatra ayushman yog Know shiv mantra shiv abhishek benefits
शिव मंत्रों का महत्व - फोटो : adobe stock

शिव मंत्रों का महत्व
सावन मास में शिव मंत्रों का जाप करने से भी विशेष शुभफलों की प्राप्ति होती है।

ज्ञानवृद्धि, यश और ऐश्वर्य के लिए
"ॐ ऐं नम: शिवाय"।


कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता प्राप्ति के लिए मंत्र
अगर आप कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाते-लगाते परेशान हो गए हैं तो, इन मामलों में सफलता प्राप्ति के लिए इस मंत्र का शिवलिंग के समक्ष 36 बार जाप करें.
"ॐ क्रीं नम: शिवाय क्रीं ॐ"।।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
sawan 2026 start date shravan nakshatra ayushman yog Know shiv mantra shiv abhishek benefits
सौभाग्य प्राप्ति के लिए मंत्र - फोटो : amar ujala

सौभाग्य प्राप्ति के लिए मंत्र
परिवार में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए भगवान शिव के इस मंत्र का जप करें. इस मंत्र का 108 बार जाप करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है.
"ॐ साम्ब सदाशिवाय नम:"।।

निरोगी जीवन के लिए मंत्र

अच्छी सेहत के लिए भक्तों को महामृत्युंजय का जाप अवश्य करना चाहिए. माना जाता है कि इस मंत्र के जाप से भक्तों को स्वास्थ्य लाभ मिलता है.
"ॐ हौं जूं सः"

विज्ञापन
sawan 2026 start date shravan nakshatra ayushman yog Know shiv mantra shiv abhishek benefits
शिवलिंग पर मनोकामना अनुसार अभिषेक - फोटो : adobe stock

शिवलिंग पर मनोकामना अनुसार अभिषेक
जल से शिव का अभिषेक करने पर दीघार्यु प्राप्ति होती है तथा विघ्नों का नाश होता है दूध से अभिषेक करने पर स्वस्थ शरीर व निरोगी काया प्राप्त होती है। गन्ने के रस (इक्षु रस) से शिवजी अभिषेक करने पर लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है तथा व्यक्ति से सुसंपन्न होता है। इत्र से (सुगंधित द्रव्य) से अभिषेक करने पर व्यक्ति कीर्तिवान होता है।शकरा(शक्कर) से अभिषेक करने पर पुष्टि में वृद्धि होती है आम रस से अभिषेक करने पर योग्य संतान प्राप्ति होती है। गंगाजल से अभिषेक करने पर मुक्ति (मोक्ष) प्राप्त होता है । घी से शिव का अभिषेक करने से संपन्नता आती है। तेल से अभिषेक करने पर विघ्नों का नाश होता है। सरसों के तेल से श्रावण मास में शिव अभिषेक शत्रुओ का शमन करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed