{"_id":"6a68632b03effdf4f20aff09","slug":"guru-purnima-2026-know-who-to-worship-on-guru-purnima-par-kya-kare-2026-07-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर जरूर करें इन 5 गुरुओं का सम्मान, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर जरूर करें इन 5 गुरुओं का सम्मान, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Tue, 28 Jul 2026 03:37 PM IST
सार
How To Pray On Guru Purnima: इसवर्ष गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई, बुधवार को मनाई जाएगी। इस दिन पांच प्रकार के गुरुओं का सम्मान करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। आइए जानते हैं इस दिन किनकी पूजा करनी चाहिए।
विज्ञापन
1 of 7
Guru Purnima 2026
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Guru Purnima Par Kya Kare: भारतीय परंपरा में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है। यह दिन उन सभी व्यक्तियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर होता है, जो जीवन में सही दिशा दिखाते हैं। वर्ष 2026 में गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई, बुधवार को मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि 28 जुलाई को शाम 06:18 बजे प्रारंभ होकर 29 जुलाई को रात 08:05 बजे समाप्त होगी। उदयातिथि के आधार पर यह पर्व 29 जुलाई को ही मनाया जाएगा। इस दिन पांच प्रकार के गुरुओं का सम्मान करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है।
2 of 7
माता: जीवन की पहली गुरु
- फोटो : freepik
माता: जीवन की पहली गुरु
हर व्यक्ति के जीवन में मां का स्थान सबसे पहले गुरु के रूप में होता है। वही बच्चे को बोलना, चलना, सही और गलत का अंतर समझना और अच्छे संस्कार सिखाती है। गुरु पूर्णिमा के दिन मां के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। उन्हें उनकी पसंद की कोई वस्तु या वस्त्र भेंट करना भी शुभ माना जाता है। मां का आशीर्वाद जीवन में सुख, सुरक्षा और मानसिक शांति प्रदान करता है।
3 of 7
पिता: मार्गदर्शक और प्रेरक गुरु
- फोटो : adobe stock
पिता: मार्गदर्शक और प्रेरक गुरु
पिता को जीवन का दूसरा गुरु माना जाता है। वे संतान को संघर्ष करना, अनुशासन में रहना, कर्तव्य निभाना और मेहनत का महत्व समझाते हैं। इस दिन पिता के प्रति आदर व्यक्त करते हुए उनके चरण स्पर्श करें और उन्हें तिलक या माला पहनाकर सम्मान दें। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें। पिता का आशीर्वाद व्यक्ति को साहस और सही दिशा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
शिक्षक: ज्ञान देने वाले गुरु
- फोटो : adobe stock
शिक्षक: ज्ञान देने वाले गुरु
विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षक हमें शिक्षा, बुद्धिमत्ता और जीवन में आगे बढ़ने की क्षमता प्रदान करते हैं। ये गुरु हमें आत्मनिर्भर बनने की राह दिखाते हैं। गुरु पूर्णिमा के दिन अपने शिक्षकों को धन्यवाद देना चाहिए, चाहे उनसे मिलकर या फोन के माध्यम से। उनका आशीर्वाद जीवन में सफलता और बुद्धि वृद्धि का कारण बनता है। शिक्षा के प्रति समर्पण बनाए रखना भी आवश्यक है।
विज्ञापन
5 of 7
आध्यात्मिक गुरु: आत्मज्ञान के पथप्रदर्शक
- फोटो : adobe stock
आध्यात्मिक गुरु: आत्मज्ञान के पथप्रदर्शक
आध्यात्मिक गुरु व्यक्ति को ईश्वर से जोड़ते हैं और मन को शांति की ओर ले जाते हैं। वे अज्ञानता को दूर कर ज्ञान का प्रकाश प्रदान करते हैं। इस दिन अपने दीक्षा गुरु के आश्रम जाकर उनकी पादुका या चरणों की पूजा करें। उन्हें फल-फूल अर्पित करें और उनके दिए हुए मंत्र का स्मरण करें। इससे मन को शांति मिलती है और भक्ति की भावना प्रबल होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।