Ganesh Mantra According To Zodiac Sign: बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के लिए विशेष रूप से समर्पित माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से गणपति बप्पा की आराधना करने से एकाग्रता में वृद्धि होती है। इसलिए विद्यार्थियों के लिए यह दिन बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं कि, भगवान गणेश की कृपा से पढ़ाई में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और शिक्षा में भी अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं। यदि बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा के साथ अपनी राशि के अनुसार मंत्र का जाप किया जाए, तो इसका शुभ प्रभाव और भी अधिक देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं राशि अनुसार कौन-सा मंत्र जप करना शुभ रहेगा।
Ganesh Mantra: बुधवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, शिक्षा-करियर में आएगा सकारात्मक बदलाव
Ganesh Mantra According To Zodiac Sign: बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करना बेहद शुभ होता है। हालांकि, इस शुभ दिन पर कुछ खास मंत्रों का जाप और भी लाभाकारी माना गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
'ॐ गणेश्वराय नमः' मंत्र की एक माला का जप करें। मान्यता है कि, इससे रुके हुए कार्य पूरे होने लगते हैं और सफलता के मार्ग प्रशस्त होते हैं।
वृषभ राशि
'ॐ गणेशाय नमः' मंत्र की एक माला का जप करें। इससे शिक्षा और करियर में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। विवाह योग भी बनते हैं।
मिथुन राशि
'ॐ गणपतये नमः' मंत्र की एक माला का जप करें। इस मंत्र के प्रभाव से धन लाभ होने की मान्यता है। इसके अलावा विशेष लाभ मिलता है।
कर्क राशि
'ॐ गणप्रदाय नमः' मंत्र की एक माला का जप करें। इससे करियर में तरक्की और नए अवसर मिलने की संभावना बढ़ती है। गणेश जी भी प्रसन्न होते हैं।
सिंह राशि
'ॐ गणेशाय नमः' मंत्र की एक माला का जप करें। इससे विशेष शुभ फल प्राप्त होते हैं। धन लाभ होने के योग भी बनते हैं।
कन्या राशि
'ॐ गणचराय नमः' मंत्र की एक माला का जप करें। इससे नौकरी में प्रमोशन और नए अवसर मिलने के योग बन सकते हैं।
तुला राशि
'ॐ गणजिते नमः' मंत्र की एक माला का जप करें। इससे जीवन में शुभ लाभ प्राप्त होने और कार्यों में अनुकूल परिणाम मिलने की मान्यता है।
वृश्चिक राशि
'ॐ गणनाथाय नमः' मंत्र की एक माला का जप करें। इससे विवाह संबंधी बाधाएं दूर होने और शुभ योग बनने की मान्यता है।
धनु राशि
'ॐ गुणप्रियाय नमः' मंत्र की एक माला का जप करें। इससे करियर में प्रगति और सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं।
मकर राशि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
'ॐ गणप्राणाय नमः' मंत्र की एक माला का जप करें। इस मंत्र के जाप से धन लाभ और आर्थिक उन्नति होने की मान्यता है।
Gupt Navratri 2026: आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि से शुरू होगी गुप्त नवरात्रि, जानें महत्व और नियम
कुंभ राशि
'ॐ गणसेनाय नमः' मंत्र की एक माला का जप करें। इससे धन लाभ के साथ कार्यों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
Chanakya Niti: जीवन में हमेशा याद रखें आचार्य चाणक्य की ये बातें, मिलेगी सफलता और सम्मान
मीन राशि
'ॐ गणप्रभवे नमः' मंत्र की पांच माला का जप करें। इससे करियर में अनुकूल परिणाम मिलने की मान्यता है।