सब्सक्राइब करें

Shani Jayanti 2026: शनिदेव को तेल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें क्या है सही तरीका

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Megha Kumari Updated Thu, 14 May 2026 12:12 PM IST
सार

Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर शनि देव की पूजा और उन्हें तेल चढ़ाना शुभ होता है। इससे जीवन में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। साथ ही दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव भी कम होने लगता है।

विज्ञापन
Shani Jayanti 2026 shani dev ko tel chadhane ka tarika
Shani Jayanti 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Shani Jayanti 2026: इस साल 16 मई 2026 को देशभर में शनि जयंती का पर्व मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन न्याय और कर्मफल के देवता शनि देव का जन्म हुआ था। शास्त्रों की मानें, तो यह ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि है, जिस पर शनि देव की पूजा करना बेहद लाभकारी होता है। इससे सभी दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम होने लगता है। इसके अलावा शनि जयंती पर जहां पूजा-पाठ व दान-दक्षिणा का विधान है, वहीं शनि देव को तेल अर्पित करना भी बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि, इससे मानसिक तनाव कम होता है और व्यक्ति को राहत महसूस होने लगती है। हालांकि, तेल चढ़ाते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी माना गया है, वरना पूजा का पूर्ण फल नहीं मिल पाता। आइए इसके नियमों को विस्तार से जानते हैं।

Trending Videos
Shani Jayanti 2026 shani dev ko tel chadhane ka tarika
Shani Jayanti 2026 - फोटो : freepik
क्या है शनिदेव को तेल चढ़ाने का सही तरीका ?
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि जयंती के दिन सरसों का तेल अर्पित करना सबसे शुभ माना जाता है। इस समय मन को शांत रखें और श्रद्धा के साथ शनि देव का स्मरण करें। पूजा के दौरान ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करना भी लाभकारी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Jayanti 2026 shani dev ko tel chadhane ka tarika
Shani Jayanti 2026 - फोटो : अमर उजाला
  • शनिदेव को कभी भी इस्तेमाल किया हुआ या बचा हुआ तेल अर्पित नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से पूजा का शुभ फल कम हो सकता है। इसलिए हमेशा साफ और शुद्ध सरसों के तेल का ही प्रयोग करें।


Shani Jayanti 2026: साढ़ेसाती-ढैय्या वाले शनि जयंती पर करें इस स्तोत्र का पाठ, दूर होंगे अशुभ प्रभाव

Shani Jayanti 2026 shani dev ko tel chadhane ka tarika
Shani Jayanti 2026 - फोटो : freepik
  • ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, शनि देव की मूर्ति पर सीधे तेल डालना उचित नहीं माना जाता है। तेल को किसी पात्र में अर्पित करना अधिक शुभ होता है।  कई स्थानों पर शनि शिला या चरणों में तेल अर्पित करने की परंपरा भी होती हैं।

Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर करें ये महाउपाय, दूर होगी कर्ज, दोष और सेहत से जुड़ी परेशानियां

विज्ञापन
Shani Jayanti 2026 shani dev ko tel chadhane ka tarika
Shani Jayanti 2026 - फोटो : अमर उजाला
  • कहते हैं कि, शनिदेव को तेल चढ़ाते समय तांबे के बर्तन का उपयोग करने से बचना चाहिए। आप लोहे, मिट्टी या स्टील के पात्र में तेल अर्पित कर सकते हैं।
  • शनि जयंती के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना भी बेहद फलदायी माना गया है। मान्यता है कि, इससे शनि दोष शांत होने लगते हैं और साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed