सब्सक्राइब करें

Vat Savitri Vrat 2026: शनैश्चर अमावस्या के दुर्लभ संयोग में मनाया जाएगा वट सावित्री व्रत

ज्योतिषाचार्य पं.मनोज कुमार द्विवेदी Published by: Megha Kumari Updated Wed, 13 May 2026 04:22 PM IST
सार

Vat Savitri Vrat 2026: ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि को मनाया जाने वाला वट सावित्री व्रत सभी महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण होता है। इस साल यह व्रत 16 मई 2026 को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ रखा जाएगा।

विज्ञापन
Vat Savitri Vrat 2026 shubh yog and puja muhurat in hindi
Vat Savitri Vrat 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Vat Savitri Vrat 2026: वट सावित्री व्रत शनिवार, 16 मई को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। खास बात यह है कि, इस बार वट सावित्री व्रत पर शनैश्चर अमावस्या का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसे ज्योतिष एवं धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्य पं.मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि व्रत, पर्व और त्योहारों की परंपरा हमारे प्राचीन ज्ञान-विज्ञान संपन्न ऋषि-महर्षियों एवं पूर्वज विद्वानों द्वारा स्थापित की गई है।


Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर 'शनिवार' का दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों को नौकरी-कारोबार में होगा जबरदस्त लाभ

ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि को मनाया जाने वाला वट सावित्री व्रत सभी सौभाग्यवती महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह व्रत संपूर्ण भारतवर्ष में महिलाएं पूरी श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ करती हैं। विधि-विधानपूर्वक व्रत एवं पूजा करने से पति को दीर्घायु, सुख-समृद्धि तथा संतान सुख की प्राप्ति होती है।

उत्तर भारत में बरगदाही के नाम से पुकारे जाने वाले सनातन संस्कृति के उत्कृष्ट सनातन जीवन मूल्यों के परिचायक इस व्रत से जुड़ी सावित्री-सत्यवान की पौराणिक कथा से प्रायः हर सनातनधर्मी भली भांति परिचित है।

Trending Videos
Vat Savitri Vrat 2026 shubh yog and puja muhurat in hindi
Vat Savitri Vrat 2026 - फोटो : अमर उजाला

वट सावित्री व्रत 2026 तिथि
हिन्दू पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि 16 मई को सुबह 5:11 मिनट से शुरू हो रही है और यह देर रात 1:30 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के मुताबिक 16 मई 2026 को ज्येष्ठ अमावस्या मान्य होगी और उसी दिन वटसावित्री व्रत का पर्व मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vat Savitri Vrat 2026 shubh yog and puja muhurat in hindi
Vat Savitri Vrat 2026 - फोटो : अमर उजाला
शुभ मुहूर्त
  • शुभ मुहूर्त प्रातः 07 बजकर 05 मिनट से दोपहर 01 बजकर 40 मिनट तक
  • वट सावित्री पूजन का शुभ मुहूर्त प्रातः 07 बजकर 05 मिनट से दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। 

Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर चंद्रमा का डबल गोचर, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

Vat Savitri Vrat 2026 shubh yog and puja muhurat in hindi
Vat Savitri Vrat 2026 - फोटो : adobe

वट सावित्री व्रत महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वट वृक्ष की पूजा एवं व्रत करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है तथा परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। वटवृक्ष वातावरण को शीतलता व शुद्धता प्रदान करता है और आध्यात्मिक दृष्टि से भी यह अत्यंत लाभकारी है । अत: वट सावित्री व्रत के रूप में वटवृक्ष की पूजा का यह विधान भारतीय संस्कृति की गौरव-गरिमा का एक प्रतीक है और इसके द्वारा वृक्षों के औषधीय महत्व व उनके देवस्वरुप का भी ज्ञान होता है।
Shani Jayanti 2026: 16 मई को शनि जयंती, जानिए शनिदेव की कृपा पाने के लिए क्या करें क्या न करें
Shani Jayanti 2026: साढ़ेसाती-ढैय्या वाले शनि जयंती पर करें इस स्तोत्र का पाठ, दूर होंगे अशुभ प्रभाव

विज्ञापन
Vat Savitri Vrat 2026 shubh yog and puja muhurat in hindi
Vat Savitri Vrat 2026 - फोटो : अमर उजाला

वट सावित्री व्रत शुभ संयोग 
शुभ संयोग इस बार शनि अमावस्या पर एक साथ पांच शुभ संयोग बन रहे हैं, ज्येष्ठ अमावस्या, शनि जयंती, वट सावित्री व्रत, सौभाग्य योग और शोभन योग। सुबह से 10:26 बजे तक सौभाग्य योग रहेगा, जो जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला माना जाता है। इसके बाद शोभन योग प्रारंभ होगा और शुभ कार्यों के लिए उत्तम समय प्रदान करेगा। ये सभी योग मिलकर इस दिन को अत्यंत फलदायी बनाते हैं। 
Vat Savitri Vrat 2026: 16 मई को वट सावित्री व्रत, जानें किस समय होगी पूजा और क्या रहेगी विधि
Vat Savitri Vrat 2026: इन चीजों से करें वट सावित्री व्रत की पूजा, अखंड सौभाग्य का मिलेगा आशीर्वाद

 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed