Surya Gochar 2026: सूर्य 15 मई 2026 को मित्र की राशि वृषभ में गोचर करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है, जो आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के कारक ग्रह है। वहीं वृषभ विलासिता जीवन और सुख-सौभाग्य के प्रतीक है। ऐसे में सूर्य का राशि परिवर्तन केवल एक सामान्य ज्योतिष घटना नहीं, बल्कि कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आ सकती हैं। माना जा रहा है कि, सूर्य के वृषभ राशि में आते ही इन 3 राशियों के आत्मबल, आर्थिक स्थिति और करियर में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं
Surya Gochar 2026: 15 मई से इन राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, घर-वाहन खरीदने के बनेंगे योग
Surya Gochar 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से कुछ जातकों की नेतृत्व क्षमता बेहतर हो सकती हैं और उनके फैसलों में मजबूती आएगी। साथ ही लंबे समय से रुके हुए कार्य भी गति पकड़ सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य आपकी राशि से दूसरे भाव में रहेंगे। इसके प्रभाव से आपको पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। साथ ही धन लाभ से जुड़े अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान आपकी बातों का प्रभाव लोगों पर साफ दिखाई देगा। कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी। मेष राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर धन और आत्मविश्वास दोनों को मजबूत करने वाला भी साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। इसके अलावा लोग आपकी सलाह को गंभीरता से लेंगे।
Gaj Kesari Yog: गजकेसरी योग से इन राशि वालों का चमक उठेगा भाग्य, धन लाभ से लेकर मनचाही यात्रा के बनेंगे योग
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह गोचर किसी नई शुरुआत जैसा रहने वाला है। दरअसल, सूर्य आपकी ही राशि में प्रथम भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में व्यक्तित्व में अलग ही चमक देखने को मिलेगी। आपकी निर्णय लेने की क्षमता पहले से अधिक मजबूत होगी। खास बात यह है कि, आप मुश्किल परिस्थितियों को भी समझदारी से संभाल पाएंगे। इस समय आर्थिक मामलों में भी धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है।
Gajlakshmi Rajyog: गजलक्ष्मी राजयोग से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, मिल सकते हैं नए अवसर
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर करियर और प्रतिष्ठा के मामले में लकी साबित होगा। इस समय जिस भी व्यक्ति से बात करेंगे उसके साथ बेहतर संवाद आप करने में सफल होंगे। निवेश आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। माना जा रहा है कि, सूर्य आपकी राशि से दशम भाव में रहेंगे, जिससे आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सम्मान भी बढ़ने के योग हैं और कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ के संकेत हैं। समाज में आपकी छवि मजबूत होगी।
Arun Grah Gochar: अरुण ग्रह का कृतिका नक्षत्र में गोचर, इन राशियों को मिलेगा लाभ
Lucky Zodiac Signs: शनि जयंती से 5 राशियों की किस्मत में आएगा बड़ा बदलाव, होगी पैसों की बारिश
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।