Vat Savitri Rashi Anusar Karein Mantra Jaap: वैदिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष 16 मई को ज्येष्ठ अमावस्या पर वट सावित्री व्रत मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखकर वट वृक्ष (बरगद) की पूजा करती हैं। मान्यता है कि इस पूजा से सौभाग्य, सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है। यदि स्नान-ध्यान के बाद वट वृक्ष की पूजा करते समय अपनी राशि के अनुसार मंत्रों का जाप किया जाए तो इसका और भी अधिक शुभ फल मिलता है। ऐसा करने से भगवान शिव और भगवान विष्णु दोनों की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
Vat Savitri Puja: वट अमावस्या के दिन राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप,जीवन में बढ़ेगी सुख-शांति
वट सावित्री व्रत 2026 पर 16 मई को ज्येष्ठ अमावस्या के दिन महिलाएं बरगद की पूजा करेंगी। राशि अनुसार मंत्र जाप से पति की लंबी उम्र, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि: मेष राशि के जातक वट सावित्री व्रत की पूजा के समय इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं।
मंत्र:
ॐ महाकाल नमः
ॐ श्री परमेश्वराय नमः
वृषभ राशि: वृषभ राशि के लोग इस पूजा में इन मंत्रों का जप करें।
मंत्र:
ॐ भोलेनाथ नमः
ॐ श्री गरुडध्वजाय नमः
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक पूजा के समय इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं।
मंत्र:
ॐ गोरापति नमः
ॐ श्री ईश्वराय नमः
कर्क राशि: कर्क राशि के लोग इन मंत्रों का जप करें।
मंत्र:
ॐ उमापति नमः
ॐ श्री चतुर्मूर्तये नमः