सब्सक्राइब करें

Ganesh Ji Ke Achuk Upay: इन सरल उपायों से दूर होती हैं सभी परेशानियां, काम में मिलती है सफलता

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Sun, 10 May 2026 02:50 PM IST
सार

Ganesh Ji Ke Achuk Upay: माना जाता है कि, गणेश जी की पूजा और उन्हें कुछ चीजों का भोग लगाने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होने लगती हैं। साथ ही सफलता के मार्ग खुलते हैं।

विज्ञापन
Remedies for Career and Job success know Ganesh Ji Ke Achuk Upay
Ganesh Ji Ke Achuk Upay - फोटो : अमर उजाला

Ganesh Ji Ke Achuk Upay: हिंदू धर्म में गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है, जो प्रथम पूज्य देवता भी माने जाते हैं। मान्यता है कि, उनकी पूजा करने से जीवन की बाधाएं, परेशानियां और सभी तरह की नकारात्मकता दूर होती हैं। साथ ही भगवान गणेश की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि आती हैं और कार्यों में सफलता प्राप्त होती हैं। यही कारण है कि, किसी भी नए काम से पहले गणेश पूजन का विधान है, जो बेहद खास और महत्वपूर्ण होता है। यदि सच्चे भाव से प्रभु को कुछ खास चीजें अर्पित की जाएं, तो सफलता के रास्ते खुलते हैं। साथ ही रुके हुए कार्य भी बनने लगते हैं। ऐसे में आइए इन सरल उपायों को जानते हैं।

Trending Videos
Remedies for Career and Job success know Ganesh Ji Ke Achuk Upay
Ganesh Ji Ke Achuk Upay - फोटो : freepik

मोदक का भोग लगाएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश को मोदक अत्यंत प्रिय माना जाता है। खासकर बुधवार के दिन उन्हें मोदक का भोग लगाने से वह शीघ्र प्रसन्न होते हैं। इससे करियर, शिक्षा और व्यापार में सफलता प्राप्त होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Remedies for Career and Job success know Ganesh Ji Ke Achuk Upay
Ganesh Ji Ke Achuk Upay - फोटो : freepik

दूर्वा घास 
माना जाता है कि, गणेश जी को दूर्वा घास यानी दूब चढ़ाना चाहिए। यह बहुत शुभ माना गया है। कहते हैं कि, पूजा के दौरान श्रद्धा से दूर्वा अर्पित कर अपनी मनोकामना कहने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होने लगती हैं। 

Radha Rani Naam Jaap: मन को शांत बनाते हैं राधा रानी के नाम, जप करने पर जीवन में दिखेंगे बदलाव

Remedies for Career and Job success know Ganesh Ji Ke Achuk Upay
Ganesh Ji Ke Achuk Upay - फोटो : freepik

लाल सिंदूर चढ़ाएं
शास्त्रों के अनुसार, लाल सिंदूर भगवान गणेश को चढ़ाने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

Vat Savitri Vrat Rules: पहली बार रख रही हैं वट सावित्री व्रत ? जान लें ये 5 जरूरी नियम

विज्ञापन
Remedies for Career and Job success know Ganesh Ji Ke Achuk Upay
Ganesh Ji Ke Achuk Upay - फोटो : freepik

मंत्रों का जाप करें
यदि किसी भी कार्य को पूरा करने में बार-बार समस्याएं आ रही हैं, तो गणेश जी के मंत्रों का जाप करना बेहद लाभकारी माना जाता है। इसके प्रभाव से  व्यक्ति को कार्यों में सफलता मिलने लगती है।

1. वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ॥

2. गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।
नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक :।।
धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।
गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।

3.ॐ ग्लौम गौरी पुत्र,वक्रतुंड,गणपति गुरु गणेश
ग्लौम गणपति,ऋदि्ध पति। मेरे दूर करो क्लेश।।



Vat Savitri Vrat 2026: इन चीजों से करें वट सावित्री व्रत की पूजा, अखंड सौभाग्य का मिलेगा आशीर्वाद
Shani Jayanti 2026: साढ़ेसाती-ढैय्या वाले शनि जयंती पर करें इस स्तोत्र का पाठ, दूर होंगे अशुभ प्रभाव

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed