सब्सक्राइब करें

Budh Uday 2026: बुध के उदय होने से इन राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन, नौकरी-व्यापार में आ सकती हैं दिक्कतें

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Wed, 13 May 2026 12:10 PM IST
सार

Budh Udit 2026: ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, बुध के उदित होते ही कई लोगों के जीवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं, क्योंकि इसका असर सबसे ज्यादा व्यापार, संवाद, रिश्तों और कार्यक्षेत्र पर देखने को मिल सकता है। 

विज्ञापन
budh uday in may 2026 date time and impact on zodiac sign in hindi
Budh Uday 2026 - फोटो : अमर उजाला

Budh Udit 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब बुध ग्रह की स्थिति बदलती है, तो उसका सीधा असर व्यक्ति की सोच, बोलचाल, करियर और आर्थिक मामलों पर देखने को मिलता है। इस दौरान जहां कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ की परेशानियां बढ़ने लगती हैं। वहीं बुध अब जल्द उदय होने वाले हैं, जो ज्योतिष शास्त्र की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। बता दें, 26 मई 2026 को रात 11 बजकर 19 मिनट पर बुध ग्रह वृषभ राशि में उदित होने जा रहे हैं। बुध का उदित होना जहां कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। वहीं कुछ लोगों के जीवन में मानसिक तनाव, भ्रम और निर्णयों में अस्थिरता भी बढ़ा सकता है। इसलिए कुछ राशियों को बेहद सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत होगी। आइए इनके बारे में जानते हैं।


Shukra Gochar 2026: जून माह में शुक्र करेंगे पुष्य नक्षत्र में गोचर, 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत
Guru Shukra Yuti:14 मई से मिथुन में गुरु-शुक्र की युति, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत

Trending Videos
budh uday in may 2026 date time and impact on zodiac sign in hindi
Budh Uday 2026 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
बुध आपकी ही राशि के स्वामी माने जाते हैं, इसलिए उनका उदित होना आपके मन और सोच पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। इस दौरान आत्मविश्वास में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है, जिस कारण आप छोटे-छोटे फैसलों को लेकर भी असमंजस में रह सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी की बातों में आकर निर्णय लेना नुकसानदायक साबित हो सकता है। किसी भी यात्रा पर जाने से पहले विचार करें। आर्थिक मामलों में भी जल्दबाजी से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।

Guru Pradosh Par Chandrama Gochar: गुरु प्रदोष पर चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव

शनिश्चरी अमावस्या के बाद होगा शनि की चाल में परिवर्तन, इन 5 राशियों को मिलेगा सफलता का साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
budh uday in may 2026 date time and impact on zodiac sign in hindi
Budh Uday 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बुध का उदय थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। कारोबार और नौकरी दोनों में दबाव बढ़ने के संकेत हैं। काम का बोझ मानसिक थकान बढ़ा सकता है, जिससे चिड़चिड़ापन भी महसूस हो सकता है। इस दौरान सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें। किसी भी निवेश या बड़े फैसले को फिलहाल टालना ही समझदारी हो सकती है। अपनों से अनबन हो सकती हैं।

Vish Yog 2026 Rashifal: चंद्रमा और शनिदेव ने मीन राशि में बनाया विष योग, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

budh uday in may 2026 date time and impact on zodiac sign in hindi
Budh Uday 2026 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों को बुध उदित के दौरान बेहद संतुलित व्यवहार रखने की जरूरत होगी। नए काम की शुरुआत या बड़ा निवेश करने से पहले हर पहलू को अच्छी तरह समझ लें। रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। यह समय धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ने का है। हालांकि, धैर्य रखने से धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में आती नजर आएंगी।
 

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        Rahu Gochar 2026: राहु की चाल से देश-दुनिया में होगी हलचल, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ और किसे टेंशन
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर चंद्रमा का डबल गोचर, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        
                
        
                
         
        

                
        
                
         
         

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed