{"_id":"6a044b62aefcbbb208021350","slug":"shani-jayanti-2026-8-auspicious-coincidences-on-16-may-know-its-significance-2026-05-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर बन रहे 8 दुर्लभ संयोग, क्यों खास है यह पावन तिथि?","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर बन रहे 8 दुर्लभ संयोग, क्यों खास है यह पावन तिथि?
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shweta Singh
Updated Wed, 13 May 2026 04:12 PM IST
सार
16 मई 2026 को शनि जयंती, वट सावित्री व्रत, शनिश्चरी अमावस्या और कई दुर्लभ शुभ योग बन रहे हैं। जानें इस दिन का धार्मिक, ज्योतिषीय और आध्यात्मिक महत्व।
विज्ञापन
1 of 9
शनि जयंती 2026
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Shani Jayanti: 16 मई 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दिन शनि जयंती, वट सावित्री व्रत, शनिश्चरी अमावस्या और शनिवार जैसे कई शुभ संयोग एक साथ बन रहे हैं, जो इसे और खास बना रहे हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार ऐसे दुर्लभ योग आध्यात्मिक साधना, दान-पुण्य और विशेष रूप से शनि उपासना के लिए अत्यंत फलदायी होते हैं। खासकर शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या महादशा से प्रभावित लोगों के लिए यह दिन पूजा-पाठ और उपायों के जरिए शनि कृपा पाने का सुनहरा अवसर माना जा रहा है।
शनि जयंती 2026
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या के दिन भगवान सूर्य और माता छाया के पुत्र भगवान शनिदेव का अवतरण हुआ था, इसलिए हर वर्ष इस तिथि पर शनि जयंती मनाई जाती है। इस बार खास बात यह है कि यह पावन पर्व शनिवार के दिन पड़ रहा है, जिससे इसका धार्मिक महत्व कई गुना बढ़ गया है। शनिवार का दिन स्वयं शनिदेव की पूजा के लिए समर्पित माना जाता है, ऐसे में शनि जयंती और शनिश्चरी अमावस्या का एक साथ आना भक्तों के लिए बेहद शुभ और दुर्लभ संयोग माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
shanishchari amavasya
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
शनिश्चरी अमावस्या 2026
16 मई 2026 को शनि जयंती के साथ अमावस्या तिथि का भी संयोग बन रहा है। चूंकि यह अमावस्या शनिवार के दिन पड़ रही है, इसलिए इसे शनिश्चरी अमावस्या कहा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अमावस्या का दिन पितरों के तर्पण और स्मरण के लिए विशेष माना जाता है। वहीं शनिदेव कर्मों के अनुसार फल देने वाले देवता हैं, इसलिए इस दिन किए गए दान, पूजा और सत्कर्म कई गुना फलदायी माने जाते हैं। शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि दोष से प्रभावित लोगों के लिए यह दिन विशेष उपायों के लिए बेहद शुभ रहेगा।
4 of 9
वट सावित्री व्रत
- फोटो : amar ujala
वट सावित्री व्रत 2026
ज्येष्ठ अमावस्या के दिन मनाया जाने वाला वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं और बरगद के वृक्ष की पूजा करती हैं। 16 मई को इस व्रत का शुभ मुहूर्त सुबह 7:12 बजे से 8:54 बजे तक रहेगा। यह व्रत सत्यवान और सावित्री की अमर कथा से जुड़ा है, जो प्रेम और समर्पण का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन
5 of 9
मिथुन राशि में शुक्र-गुरु की युति
- फोटो : adobe stock
मिथुन राशि में शुक्र-गुरु की युति
16 मई को ग्रहों की चाल भी विशेष संयोग बना रही है। इस दिन मिथुन राशि में शुक्र और गुरु की युति होगी, जिसे ज्योतिष में अत्यंत शुभ माना जाता है। गुरु जहां ज्ञान और सौभाग्य के कारक हैं, वहीं शुक्र सुख, वैभव और समृद्धि के प्रतीक हैं। इन दोनों ग्रहों का मिलन कई राशियों के लिए आर्थिक, वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।