सब्सक्राइब करें

Holika Dahan 2026: होलिका दहन की अग्नि में अपनी राशि के अनुसार डालें ये खास चीजें, ग्रह दोषों से मिलेगी राहत

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 26 Feb 2026 03:48 PM IST
सार

Holika Dahan 2026: होलिका दहन की अग्नि में कुछ चीजें अर्पित करने का विशेष महत्व होता है। इसके प्रभाव से जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती हैं। साथ ही नकारात्मकता दूर होने लगती हैं।
 

विज्ञापन
Things To Put In Holika Dahan 2026 According To Your Zodiac sign in hindi know shubh muhurat
Holika Dahan Ki Aag Me Kya Kya Dale - फोटो : अमर उजाला

Holika Dahan 2026: पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि 2 मार्च को शाम 5 बजकर 55 मिनट से लेकर 3 मार्च को शाम 5 बजकर 7 मिनट तक रहने वाली है। ऐसे में 3 मार्च 2026, मंगलवार को होलिका दहन किया जाएगा। यह हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है, जिसे शास्त्रों में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं कि, होलिका दहन की अग्नि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है। इस तिथि पर अग्नि में कुछ खास चीजें अर्पित करने से साधक के दुखों का समापन होता है। खासकर अपनी राशि के मुताबिक, चीजें डालने पर ग्रह दोषों का अशुभ प्रभाव भी कम होता है। साथ ही कलह, तनाव व कर्ज की परेशानियां कम होती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Trending Videos
Things To Put In Holika Dahan 2026 According To Your Zodiac sign in hindi know shubh muhurat
Holika Dahan 2026 - फोटो : amar ujala
  • मेष राशि के लोग गुड़ या लाल मसूर की दाल डाल सकते हैं।
  • वृषभ राशि के लोग सरसों के दाने, काले तिल या सफेद चंदन की लकड़ी डाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Things To Put In Holika Dahan 2026 According To Your Zodiac sign in hindi know shubh muhurat
Holika Dahan 2026 - फोटो : Adobe Stock
  • मिथुन राशि वालों को धनिया, लौंग व हल्दी अर्पित करनी चाहिए।
  • कर्क राशि के जातक गेंहू और अनाज की बालियां डाल सकते हैं।
  • सिंह राशि वालों को होलिका दहन में गुड़ अर्पित करना चाहिए।

Holi 2026: 3 या 4 मार्च किस दिन खेली जाएगी रंगों वाली होली? चंद्रग्रहण के कारण तिथि में बदलाव

Things To Put In Holika Dahan 2026 According To Your Zodiac sign in hindi know shubh muhurat
Holika Dahan 2026 - फोटो : Adobe Stock
  • कन्या राशि वालों को काले तिल डालने चाहिए। 
  • तुला राशि वालों को मिश्री और बताशे अर्पित करने चाहिए। 
  • वृश्चिक राशि वाले मसूर की दाल अर्पित कर सकते हैं। इसके अलावा जौ भी आपके लिए शुभ हो सकते हैं।
 

Holi 2026: होली की डेट को लेकर है कंफ्यूजन ? यहां जानें होलिका दहन से लेकर चंद्र ग्रहण और भद्रा तक का समय

Holika Dahan: होलिका दहन की कितनी परिक्रमा करनी चाहिए? जानें सही नियम और पूजा विधि

विज्ञापन
Things To Put In Holika Dahan 2026 According To Your Zodiac sign in hindi know shubh muhurat
Holika Dahan 2026 - फोटो : Adobe Stock
  • धनु राशि वाले गुड़ और जौ डाल सकते हैं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती हैं।
  • मकर राशि के लोग उड़द की दाल चढ़ाएं। इससे कलह दूर होती हैं।
  • कुंभ राशि के लोगों को सरसों, काले चने और नारियल डालना चाहिए।
  • मीन राशि के लोग होलिका दहन की अग्नि में हल्दी की गांठ डाल सकते हैं। 
 

Holika Dahan 2026: भद्रा और चंद्र ग्रहण के साए में इस साल होली, जानें 2 या 3 मार्च किस दिन होलिका दहन

होलिका दहन के मंत्र

अहकूटा भयत्रस्तै: कृता त्वं होलि बालिशै:,
असत्वां पूजयिष्यामि भूति-भूति प्रदायिनीम।

वंदितासि सुरेंद्रेण ब्रह्राणा शंकरेण च।
अतस्त्वं पाहि मां देवी भूति भूतिप्रदा भव।।







डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed