Kab Hai Holi 2026: खुशियों से भरा त्योहार होली सभी के लिए विशेष महत्व रखता है। यह न सिर्फ रंगों का बल्कि प्रेम, सकारात्मकता और एक नई शुरुआत का प्रतीक होता है। मान्यता है कि, होली के रंग जीवन में खुशियां, रिश्तों में मिठास और नई उमंग से भरे होते हैं। इसका प्रभाव जातकों के उत्साह और ऊर्जा को बढ़ाता है। इसके अलावा सभी पुराने मनमुटाव, गिले-शिकवे को भुलाकर प्रेम के रंग में रंगते हैं। हर साल की तरह इस बार भी होली सभी के लिए बेहद खास होने वाली है। परंतु यह तिथि ज्योतिष दृष्टि से अत्यंत प्रभावशाली रहेगी। दरअसल, होलिका दहन पर चंद्र ग्रहण का साया बना हुआ है। ऐसे में होली की तिथि और मुहूर्त को लेकर लोगों के मन में थोड़ी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, इस वर्ष होली कब मनाई जाएगी और इसका सही मुहूर्त क्या रहने वाला है।
Holi 2026: होली की डेट को लेकर है कंफ्यूजन ? यहां जानें होलिका दहन से लेकर चंद्र ग्रहण और भद्रा तक का समय
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Wed, 25 Feb 2026 06:18 PM IST
सार
Kab Hai Holi 2026: चंद्र ग्रहण के कारण होलिका दहन और रंगों की होली की तिथि को लेकर असमंजस बना हुआ है। ऐसे में आप इस खबर के माध्यम से होली की तिथि से लेकर ग्रहण , सूतक काल, भद्रा व होलिका दहन आदि से जुड़ी संपूर्ण जानकारी विस्तार से जान सकते हैं।
विज्ञापन