Holika Dahan 2026 Upay: होली से एक दिन पहले होलिका दहन की परंपरा है, जिसे अत्यंत शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन के बाद बची राख में बेहद प्रभावशाली होती है। इसमें सकारात्मक ऊर्जा समाहित होती है, जो जीवन की कई परेशानियों को दूर करने में सहायक मानी जाती है। इस भस्म को साधारण राख समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। शास्त्रों में इससे जुड़े शक्तिशाली उपाय भी बताए गए हैं, जो जीवन में सुख-समृद्धि और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Holika Dahan 2026 Upay: होलिका दहन की भस्म के ये उपाय बदल सकते हैं किस्मत, घर आती है सुख-शांति
Holika Dahan 2026 Upay: होलिका की भस्म को साधारण राख समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। शास्त्रों में इससे जुड़े शक्तिशाली उपाय भी बताए गए हैं, जो जीवन में सुख-समृद्धि और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
व्यापार और करियर में तरक्की के लिए उपाय
यदि आप व्यवसाय करते हैं तो इस राख को अपनी दुकान या ऑफिस में उस स्थान पर रखें जहां धन रखा जाता है। ऐसा करने से व्यापार में स्थिरता और निरंतर वृद्धि होने की मान्यता है। यह उपाय आर्थिक रुकावटों को कम करने में सहायक माना जाता है।
नवग्रहों की शांति के लिए उपाय
शिवभक्त इस भस्म को शिवलिंग पर अर्पित करते हैं। धार्मिक विश्वास है कि इससे ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम होते हैं। इसके अतिरिक्त स्नान के जल में थोड़ी सी राख मिलाकर स्नान करने से नवग्रह पीड़ा शांत होने की मान्यता है और मानसिक तनाव में भी राहत मिलती है।
शरीर स्वास्थ्य के लिए उपाय
यदि परिवार में कोई सदस्य बार-बार बीमार पड़ता हो, तो होलिका की भस्म को उस व्यक्ति के ऊपर से सात बार उतारकर किसी चौराहे पर छोड़ देना चाहिए। यह उपाय नकारात्मक प्रभावों को दूर करने के लिए किया जाता है। कई लोग इस राख का तिलक भी लगाते हैं, जिससे बुरी शक्तियों से सुरक्षा मिलने का विश्वास है।
राख में थोड़ा सा नमक और राई मिलाकर किसी सुरक्षित स्थान पर रख दें। जब किसी को नजर लगे तो इस मिश्रण को सात बार उसके सिर से उतारकर चौराहे पर त्याग दें। शनि, राहु और केतु के अशुभ प्रभाव कम करने के लिए भी इस भस्म को शिवलिंग पर अर्पित करना शुभ माना गया है। इन उपायों को आस्था और श्रद्धा के साथ करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की मान्यता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।