फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2026 Lucky Sign: नए साल के दिन इन 5 चीजों के दिखाई देने से बढ़ेगी खुशियां

Tue, 30 Dec 2025 08:17 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 30 Dec 2025 08:17 PM IST
सार

New Year Good Luck Signs: जानें नए साल के दिन कौन-कौन सी चीजें आपकी किस्मत और सुख-शांति को बढ़ा सकती हैं। 1 जनवरी से नववर्ष की शुरुआत में मां लक्ष्मी की कृपा और सकारात्मक ऊर्जा पाने के उपाय।

विज्ञापन
New Year Lucky Sign Watch These 5 Things on New Year’s Day Will be Lucky
नए साल के दिन शुभ संकेत - फोटो : amar ujala

Auspicious Signs on New Year: नए साल की शुरुआत हर किसी के जीवन में नई उम्मीद और उत्साह लेकर आती है। 1 जनवरी से अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार नववर्ष की शुरुआत होती है, और इस दिन लोग अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने के लिए विभिन्न उपाय करते हैं। यह समय नए लक्ष्यों को तय करने, पुराने अड़चनों को पीछे छोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने का होता है।


Rashifal 2026: नववर्ष का पहला महीना कैसा रहेगा और किसका होगा भाग्योदय ? पढ़ें जनवरी मासिक राशिफल
ऐसा माना जाता है कि नए साल के दिन कुछ खास चीजें देखने या अनुभव करने से व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। यदि आप भी इन संकेतों को देखते हैं या महसूस करते हैं, तो समझें कि नववर्ष आपके लिए विशेष अवसर और खुशियां लेकर आने वाला है। यह दिन नई शुरुआत और सौभाग्य की ओर कदम बढ़ाने का प्रतीक है।
Mesh Rashifal 2026: खुशियों से भरा रहेगा मेष राशि वालों का 2026, नौकरी-बिजनेस में मिलेगी तरक्की

New Year Lucky Sign Watch These 5 Things on New Year’s Day Will be Lucky
घंटी या शंख की आवाज सुनाई देना - फोटो : AI Generated

घंटी या शंख की आवाज सुनाई देना
नए साल की सुबह अगर आपको मंदिर की घंटी की आवाज सुनाई देती है, तो इसे बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घंटी की आवाज नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। इससे मन शांत रहता है और जीवन में खुशहाली आती है। इसी तरह, शंख की आवाज भी शुभ संकेत मानी जाती है, जो घर में समृद्धि और शांति का प्रतीक है।

New Year Lucky Sign Watch These 5 Things on New Year’s Day Will be Lucky
घर के द्वार पर गाय माता - फोटो : Adobe Stock

घर के द्वार पर गाय माता का आना
सनातन धर्म में गाय माता का विशेष महत्त्व है। अगर नए साल के दिन आपके घर के द्वार पर गाय माता आती है, तो इसे देवी-देवताओं की प्रसन्नता और घर में खुशियों के आगमन का संकेत माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गाय माता को रोटी या अन्य आहार देना अत्यंत शुभ होता है। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और सभी पापों का नाश होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year Lucky Sign Watch These 5 Things on New Year’s Day Will be Lucky
धन की प्राप्ति और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद - फोटो : freepik

धन की प्राप्ति और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
नववर्ष के दिन सपनों में मां दुर्गा या धन की देवी मां लक्ष्मी के दर्शन होना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होने के संकेत मिलते हैं और आर्थिक समृद्धि आती है। मां लक्ष्मी की कृपा से घर में अन्न-धन के भंडार भरे रहने का संकेत भी मिलता है। यदि आप नए साल की सुबह ऐसे सपने देखें, तो समझ लें कि यह आपके लिए विशेष अवसर और समृद्धि लेकर आने वाला है।

विज्ञापन
New Year Lucky Sign Watch These 5 Things on New Year’s Day Will be Lucky
प्रभु की कृपा - फोटो : adobe

प्रभु की कृपा बरसेगी
अगर नए साल के दिन घर से निकलते समय पूजा-पाठ या धार्मिक क्रियाएं दिखाई देती हैं, तो इसे शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और जीवन में सफलता एवं आशीर्वाद का संचार होगा। साथ ही, नए साल के दिन हाथी का दिखना भी खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसे संकेत यह बताते हैं कि आने वाला वर्ष आपके लिए सुख, शांति और सफलता से भरा रहेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed