सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Lucky Rashi: इस सप्ताह इन चार राशि वालों को नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बन रहा है पंचग्रही योग

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 07 Apr 2025 12:00 PM IST
सार

Weekly Horoscope 7 To 13 April 2025: 7 अप्रैल 2025 से अप्रैल महीने के नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। इस सप्ताह मंगल कर्क और केतु कन्या राशि में रहने वाले है। 

विज्ञापन
April 2025 Horoscope Astrology First Week to Bring Success for These Four Lucky Zodiac Signs
Weekly Horoscope 7 To 13 April 2025 - फोटो : Adobe Stock

Weekly Horoscope 7 To 13 April 2025: 7 अप्रैल 2025 से अप्रैल महीने के नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। इस सप्ताह मंगल कर्क और केतु कन्या राशि में रहने वाले है। वहीं न्याय के देवता शनि मीन राशि में रहेंगे। इसके अलावा इस राशि में शुक्र, बुध, राहु और सूर्य भी मौजूद होंगे। ज्योतिषियों के मुताबिक ग्रहों के मीन राशि में होने से पंचग्रही योग का निर्माण होगा, जो कुछ राशियों के लिए लाभकारी है। इन जातकों को निवेश में धन लाभ से लेकर नौकरी में प्रमोशन की प्राप्ति हो सकती हैं। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं...

Trending Videos
April 2025 Horoscope Astrology First Week to Bring Success for These Four Lucky Zodiac Signs
मेहनत के बल पर अच्छा मुकाम हासिल करने में कामयाब होंगे। सिंगल लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
अप्रैल का नया सप्ताह मेष राशि वालों के लिए लाभकारी है। आपको कार्यक्षेत्र में सम्मान की प्राप्ति होने की पूरी संभावना है। रुके हुए काम भी मनचाहे तरीकों से पूरे होंगे। कोर्ट के मामलों से राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक कहीं से धन लाभ के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद दूर होंगे। मेहनत के बल पर अच्छा मुकाम हासिल करने में कामयाब होंगे। सिंगल लोगों के लिए समय शुभ रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
April 2025 Horoscope Astrology First Week to Bring Success for These Four Lucky Zodiac Signs
अपनी रोजी-रोजगार में बदलाव की सोच रहे थे आपको बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सूर्य के मीन राशि में रहने से सिंह राशि वालों पर विशेष कृपा बरसेगी। आप निवेश से अच्छा धन लाभ पा सकते है। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के सिलसिले में की जाने वाली यात्रा आपके लिए शुभ साबित होगी। सप्ताह के मध्य में आपको धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। इस दौरान आपको करियर और कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। अपनी रोजी-रोजगार में बदलाव की सोच रहे थे आपको बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा।

April 2025 Horoscope Astrology First Week to Bring Success for These Four Lucky Zodiac Signs
बिजनेस को लेकर यात्राएं करनी होगी। दांपत्य जीवन में आनंद की प्राप्ति होगी। - फोटो : amar ujala

तुला राशि
इस सप्ताह वरिष्ठ सदस्य की मदद से पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद दूर होंगे। बिजनेस को लेकर इस सप्ताह किया गया निवेश शुभ रहेगा। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का प्रस्ताव रखना चाह रहे हैं तो इस सप्ताह ऐसा करने पर बात बन सकती है।  प्रभावी लोगों के साथ संपर्क बढ़ेंगे।  निवेश में लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। बिजनेस को लेकर यात्राएं करनी होगी। दांपत्य जीवन में आनंद की प्राप्ति होगी।

विज्ञापन
April 2025 Horoscope Astrology First Week to Bring Success for These Four Lucky Zodiac Signs
सप्ताह के मध्य में संतान से जुड़ी किसी बड़ी चिंता के दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। - फोटो : amar ujala

मकर राशि
ग्रहों के प्रभाव से आपको करियर-कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। सभी रुके हुए काम बनते हुए नजर आएंगे। अगर किसी नई नौकरी के लिए अप्लाई किया था, तो शनि के शुभ प्रभाव से आपको शुभ समाचार मिल सकता है। कोर्ट में यदि कोई मामला कई वर्षों से अटका है, तो उसके समाप्त होने की संभावना बनेंगी। आपको इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिताने का समय मिलेगा। सप्ताह के मध्य में संतान से जुड़ी किसी बड़ी चिंता के दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे।




Shani Gochar 2025: राशि के बाद अब शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन तीन राशि के लोगों को मिलेगा विशेष लाभ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed