सब्सक्राइब करें

Ravi Pradosh Vrat: रवि प्रदोष व्रत के दिन करें ये आसान उपाय, शिव जी के साथ मिलेगी सूर्य देव की कृपा

धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 22 Jun 2022 12:40 PM IST
विज्ञापन
Ashadha Ravi Pradosh Vrat June Moth do these upay for blessing of lord shiva
रवि प्रदोष व्रत के दिन करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock

Ashadha Ravi Pradosh Vrat: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, प्रत्येक माह दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। प्रदोष व्रत भगवान शिव शंकर को समर्पित है। वार के अनुसार, प्रदोष व्रत का नाम होता है। इस बार त्रयोदशी तिथि 26 जून दिन रविवार को पड़ रही है, इसलिए इस बार ये रवि प्रदोष व्रत कहलाएगा। ये तिथि भगवान शिव को प्रसन्न करने हेतु बहुत महत्वपूर्ण होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विधि-विधान से प्रदोष व्रत को करने शिव जी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों का जीवन सुख-शांति और समृद्धि से भर देते हैं। जो भी जातक नियम और निष्ठा से प्रदोष व्रत रखते हैं उनके सभी कष्टों का नाश होता है। अलग-अलग दिन पड़ने वाले प्रदोष की महिमा अलग-अलग होती है। वार के अनुसार भी इस व्रत का महत्व और लाभ भी उसी के अनुसार प्राप्त होता है। इस बार रवि प्रदोष है इसलिए इस दिन कुछ उपाय करने से भगवान शिव के साथ सूर्य देव की कृपा भी प्राप्त होगी। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...  

Trending Videos
Ashadha Ravi Pradosh Vrat June Moth do these upay for blessing of lord shiva
रवि प्रदोष व्रत के दिन करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock
रवि प्रदोष व्रत के दिन करें ये उपाय

यदि जमीन-जायदाद से जुड़ी कोई समस्या है और इस वजह से कोर्ट कचहरी में चक्कर लगानी पड़ती है तो इससे बचने के लिए रवि प्रदोष के दिन शिवलिंग पर चावल मिश्रित जल से अभिषेक करें। इससे आपको जरूर अच्छे परिणाम देखने के मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashadha Ravi Pradosh Vrat June Moth do these upay for blessing of lord shiva
रवि प्रदोष व्रत के दिन करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock

घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए रवि प्रदोष व्रत वाले दिन जौ का आटा भगवान शंकर के चरणों में स्पर्श कराएं और फिर उसकी रोटियां बना लें। इसे गाय के बछड़े या बैल को खिलाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होगा। 

Ashadha Ravi Pradosh Vrat June Moth do these upay for blessing of lord shiva
रवि प्रदोष व्रत के दिन करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock

रवि प्रदोष व्रत वाले दिन दूध में थोड़ा-सा केसर और फूल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहती है। धर्म शास्त्रों में भी मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए इस उपाय को उत्तम माना गया है। 

विज्ञापन
Ashadha Ravi Pradosh Vrat June Moth do these upay for blessing of lord shiva
रवि प्रदोष व्रत के दिन करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock

मान्यता है कि रवि प्रदोष के दिन रुद्राक्ष या चंदन की माला से “ऊँ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करने से शरीरी में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही आत्मशक्ति मिलती है और भय दूर होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed