सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन पर भद्रा के समय क्यों नहीं बांधी जाती राखी, जानिए क्या है पौराणिक मान्यता

धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 22 Jun 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
RAKSHA BANDHAN 2022 DATE SHUBH MUHURAT BHASRA TIME AND IMPORTANCE
रक्षाबंधन पर भद्रा के समय क्यों नहीं बांधी जाती राखी - फोटो : iStock

Raksha Bandhan 2022: भाई बहन के प्यार का प्रतिक रक्षाबंधन इस साल 11 अगस्त 2022, दिन गुरुवार को है। ये पावन पर्व हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर सुंदर राखियां बांधती हैं, उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं और उनसे जीवनभर अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। वहीं भाई प्रेमरूपी रक्षा धागे को बंधवा कर बहन की उम्र भर रक्षा करने का संकल्प लेते हैं और बहनों को उपहार देते हैं। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है, लेकिन रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के समय भद्राकाल और राहुकाल का विशेष ध्यान दिया जाता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, भद्राकाल में राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए रक्षाबंधन के दिन भद्राकाल का विशेष ध्यान दिया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन भद्रा समय और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है... 

Trending Videos
RAKSHA BANDHAN 2022 DATE SHUBH MUHURAT BHASRA TIME AND IMPORTANCE
रक्षाबंधन पर भद्रा के समय क्यों नहीं बांधी जाती राखी - फोटो : iStock

रक्षाबंधन 2022 तिथि
पंचांग के अनुसार, इस वर्ष सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 11 अगस्त दिन गुरुवार को सुबह 10 बजकर 38 मिनट से हो रही है। ये तिथि अगले दिन 12 अगस्त शुक्रवार को सुबह 07 बजकर 05 मिनट तक रहेगी। ऐसे में इस साल रक्षाबंधन 11 अगस्त को मनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
RAKSHA BANDHAN 2022 DATE SHUBH MUHURAT BHASRA TIME AND IMPORTANCE
रक्षाबंधन पर भद्रा के समय क्यों नहीं बांधी जाती राखी - फोटो : Pixabay
रक्षाबंधन 2022 भद्रा का समय

रक्षाबंधन वाले दिन राखी बांधने के लिए भद्राकाल और राहुकाल का विशेष ध्यान दिया जाता है। मान्यता है कि भद्राकाल में राखी बांधना शुभ नहीं होता है।

RAKSHA BANDHAN 2022 DATE SHUBH MUHURAT BHASRA TIME AND IMPORTANCE
रक्षाबंधन पर भद्रा के समय क्यों नहीं बांधी जाती राखी - फोटो : अमर उजाला

भद्रा का समय- सुबह 10 बजकर 38 मिनट से रात 08 बजकर 50 मिनट तक
भद्रा पूंछ- शाम 05 बजकर 17 मिनट से शाम 06 बजकर 18 मिनट तक
भद्रा मुख- शाम 06 बजकर 18 मिनट से रात 08:00 बजे तक
भद्रा का समापन: रात 08:51 बजे

विज्ञापन
RAKSHA BANDHAN 2022 DATE SHUBH MUHURAT BHASRA TIME AND IMPORTANCE
रक्षाबंधन पर भद्रा के समय क्यों नहीं बांधी जाती राखी - फोटो : Amar Ujala

रक्षाबंधन 2022 राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

रवि योग में रक्षाबंधन- प्रात: 05 बजकर 48 मिनट से सुबह 06 बजकर 53 मिनट तक
रक्षाबंधन का प्रदोष मुहूर्त- रात 08 बजकर 51 मिनट से रात 09 बजकर 13 मिनट तक
आयुष्मान योग- प्रात: काल से दोपहर 03 बजकर 32 मिनट तक
ऐसे में इस दिन बहनें भद्रा प्रारंभ होने के पूर्व राखी बांध सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed