सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Eclipse 2025: साल 2025 में इस दिन लगेगा पहला ग्रहण, इस एक राशि के जातक की बढ़ेगी परेशानी

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 15 Dec 2024 07:34 AM IST
सार

वैसे तो ग्रहण एक खगोलीय घटना होती है, लेकिन ज्योतिष की नजर में इसे बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। आगामी वर्ष 2025 में दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं। आइए इस लेख में साल के पहले चंद्र ग्रहण के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
First Lunar Eclipse in 2025 Date Know Effects of Chandra Grahan on Zodiac Signs Significance
चंद्र ग्रहण - फोटो : Amar Ujala
First Lunar Eclipse in 2025: वैसे तो ग्रहण एक खगोलीय घटना होती है, लेकिन ज्योतिष की नजर में इसे बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य और चंद्र ग्रहण राहु और केतु जैसे छाया ग्रहों के कारण होते हैं। आगामी वर्ष 2025 में दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं। ग्रहण के दौरान धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुभ कार्य नहीं किए जाते और मंदिरों के पट बंद रहते हैं। साल 2025 में सबसे पहला चंद्र ग्रहण लगेगा, जो 14 मार्च 2025 को लगेगा। इस ग्रहण का प्रभाव अलग-अलग कई राशियों पर पड़ेगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि मार्च 2025 में ही साल का पहला सुर्य ग्रहण भी लगेगा। आइए इस लेख में पहले चंद्र ग्रहण के बारे में विस्तार से जानते हैं और साथ ही ये भी जानेंगे कि इस ग्रहण का प्रभाव किन राशियों के जातक पर पड़ेगा।
Trending Videos
First Lunar Eclipse in 2025 Date Know Effects of Chandra Grahan on Zodiac Signs Significance
साल 2025 में कब-कब लगेगा चंद्र ग्रहण - फोटो : Freepik
कैसे लगता है ग्रहण?
ग्रहण एक खगोलीय घटना है जो तब होती है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। इस स्थिति में, चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है या पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है। चंद्र ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, तो पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस घटना को चंद्र ग्रहण कहते हैं। चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल रंग की दिखाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
First Lunar Eclipse in 2025 Date Know Effects of Chandra Grahan on Zodiac Signs Significance
साल 2025 में कब-कब दिखाई देगा सूर्य ग्रहण - फोटो : Freepik
इस दिन लगेगा 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 
साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च, शुक्रवार को लगने जा रहा है। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जिसकी कुल अवधि लगभग 6 घंटे की होगी। यह खगोलीय घटना सुबह 9 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगी और दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगी। हालांकि, यह खगोलीय घटना भारत में दिखाई नहीं देगी। चूंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। सामान्यतः, सूतक काल ग्रहण से नौ घंटे पहले शुरू हो जाता है और इस दौरान कई धार्मिक कार्य और शुभ कार्य रोक दिए जाते हैं। लेकिन चूकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा, इसलिए इन नियमों का पालन करने की आवश्यकता नहीं है।
First Lunar Eclipse in 2025 Date Know Effects of Chandra Grahan on Zodiac Signs Significance
साल 2025 में कब-कब दिखाई देगा सूर्य ग्रहण - फोटो : Freepik
किस देश में दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण
इस चंद्र ग्रहण को यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, अफ्रीका के कुछ हिस्सों, एशिया के कुछ हिस्सों और दक्षिणी उत्तरी ध्रुव में देखा जा सकेगा। भारत में इसे नहीं देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
First Lunar Eclipse in 2025 Date Know Effects of Chandra Grahan on Zodiac Signs Significance
साल 2025 में कब-कब लगेगा चंद्र ग्रहण - फोटो : Freepik

इस एक राशि पर पड़ेगा प्रभाव
साल का पहला चंद्र ग्रहण सिंह राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लग रहा है, इसलिए इसका सबसे अधिक असर सिंह राशि के जातकों पर पड़ेगा। इस दौरान इन जातकों को पारिवारिक कलह, आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं, शिशुओं और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। ग्रहण के दौरान मंदिरों के पट बंद रहते हैं और नुकीली चीजों का प्रयोग वर्जित होता है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed