Goddess Lakshmi Pooja : हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। इन्हीं की कृपा से व्यक्ति को जीवन में धन-धान्य और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि जिन लोगों के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं रहती है, उनके घर में दरिद्रता का वास होता है। ऐसे घर में हमेशा पैसों की तंगी बनी रहती है। यही वजह है कि लोग नियमित रूप से विधि पूर्वक पूजा पाठ करके मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के प्रयत्न करते हैं। पूजा पाठ ही नहीं बल्कि धर्म ग्रंथों में मंत्रों की शक्ति का बहुत महत्व माना गया है। मान्यता मंत्र के जप से देवी-देवताओं की कृपा बहुत आसानी से पाई जा सकती है। ज्योतिष के अनुसार, यदि आप अपनी राशि के अनुसार मंत्र जाप करते हैं, तो ये और भी ज्यादा शुभ फलदायी रहता है। इसके अलावा मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे आपकी रुपयों पैसों से संबंधित सभी समस्याएं दूर होंगी। तो चलिए जानते हैं मां लक्ष्मी के चमत्कारी मंत्रों के बारे में...
Goddess Lakshmi Pooja : शुक्रवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, नहीं होगी धन की कमी
श्री लक्ष्मी महामंत्र
मां लक्ष्मी का ये मंत्र धन, ऐशवर्य, सौभाग्य और यश प्रदान करने वाला होता है। इस मंत्र का शुक्रवार के दिन 108 बार तिल के तेल की दिया जला कर जाप करना चाहिए।
ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
मां लक्ष्मी का बीज मंत्र
मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए उनके बीज मंत्र का जाप कमल गट्टे की माला से करना चाहिए।
ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।।
धन संबंधी समस्या को दूर करने का मंत्र
मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। यदि आप कर्ज या धन संबधी समस्याओं से परेशान हैं तो मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:। ।
मनोकामना पूर्ति मंत्र
मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने और उन्हें कमल या गुलाबी रंग के फूल अर्पित करने से सभी प्रकार की मनोकामाओं की पूर्ति होती है।
श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।
