सब्सक्राइब करें

Good Friday 2026: गुड फ्राइडे आज, जानें ईसाई धर्म के लोगों के लिए क्यों है ये दिन खास

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Fri, 03 Apr 2026 10:39 AM IST
सार

Good Friday: गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का सबसे महत्वपूर्ण दिन है और इसे हर साल ईस्टर से पहले आने वाले शुक्रवार को मनाया जाता है। ईसाई समुदाय का मानना है कि यह दिन उस घटना की याद दिलाता है जब यीशु मसीह को सलीब यानी क्रॉस पर चढ़ाया गया था।

विज्ञापन
Good Friday 2026 Date Significance and Importance for Christians in hindi
गुड फ्राइडे 2026 - फोटो : amar ujala

Importance Of Good Friday: गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का सबसे महत्वपूर्ण दिन है और इसे हर साल ईस्टर से पहले आने वाले शुक्रवार को मनाया जाता है। ईसाई समुदाय का मानना है कि यह दिन उस घटना की याद दिलाता है जब यीशु मसीह को सलीब यानी क्रॉस पर चढ़ाया गया था। उन्होंने मानवता को उसके पापों से मुक्त करने के लिए अपना बलिदान दिया था। ईसाई मान्यताओं के अनुसार, यीशु मसीह ने मानव जाति के पापों को दूर करने और लोगों को ईश्वर के मार्ग पर ले जाने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था। यही कारण है कि इस दिन को गुड  कहा जाता है जिसका अर्थ है अच्छाई और मुक्ति।


April Vrat Tyohar List: अप्रैल में हनुमान जयंती,अक्षय तृतीया जैसे प्रमुख पर्व, यहां देखें पूरी लिस्ट
Akshay Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया कब है? जानें शुभ मुहूर्त पूजा विधि और महत्व

Trending Videos
Good Friday 2026 Date Significance and Importance for Christians in hindi
Good Friday 2026 - फोटो : freepik

गुड फ्राइडे क्यों खास है?
यह दिन ईसा मसीह के सूली पर चढ़ने और उनकी मौत की याद में मनाया जाता है। ईसाई मान्यता के अनुसार ईसा मसीह ने सभी इंसानों को पाप से मुक्ति देने के लिए अपना बलिदान दे दिया। गुड फ्राइडे में “गुड” शब्द का अर्थ है पवित्र। गुड़ फ्राइडे का दिन एक काला दिवस के रूप में मनाया जाता है लेकिन सही मायने में यह मानवता के लिए किए गये यीशु मसीह के बलिदान के रूप में याद किया जाता है। बाइबिल के अनुसार  गुड फ्राइडे के तीसरे दिन ईसा मसीह फिर से जीवित हो गये थे इसिलए  इसके बाद वाले रविवार को ईस्टर संडे के रूप में जाना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Good Friday 2026 Date Significance and Importance for Christians in hindi
Good Friday 2026 - फोटो : freepik

ईसाई समुदाय के लोग गुड फ्राइडे पर क्या करते हैं?

  • गुड फ्राइडे किसी पर्व नहीं बल्कि बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है।  इस दिन लोग कुछ विशेष कार्य करते हैं। 
  • इस दिन चर्च में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक विशेष प्रार्थनाएं आयोजित की जाती हैं। ऐसा माना जाता है कि इसी समय के दौरान यीशु मसीह ने सूली पर कष्ट सहे थे।
  • इस दिन चर्च की घंटियां नहीं बजाई जातीं। मोमबत्तियां नहीं जलाई जातीं और वेदियों को खाली छोड़ दिया जाता है। 
  • यह शोक व्यक्त करने का एक तरीका है। घंटियों के बजाय, लकड़ी की घंटियों की आवाज सुनाई देती है।
  • कई स्थानों पर यीशु मसीह की अंतिम यात्रा का नाट्य-रूपान्तरण किया जाता है। उनके कष्टों को याद करते हुए 14 स्टेशनों के माध्यम से प्रार्थना की जाती है।
  • इस दिन लोग शांत रहते हैं और गरीबों तथा जरूरतमंदों की मदद करते हैं।
  • गुड फ्राइडे के दिन चर्च में यीशु मसीह द्वारा सूली पर कहे गए अंतिम शब्दों को याद किया जाता है। ये शब्द हैं: "हे पिता, इन्हें क्षमा कर दे, क्योंकि ये नहीं जानते कि ये क्या कर रहे हैं।"
  • ईसाई धर्म में गुड फ्राइडे बलिदान, कष्ट और मुक्ति का दिन है। यह दिन यीशु मसीह के बलिदान को याद करने और उनकी शिक्षाओं का पालन करने के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed