Lord Vishnu Mantras: भगवान विष्णु के इन मंत्रों के जाप से दूर हो जाएंगे जीवन के सारे दुख
तुलसी
भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में तुलसीदल का विशेष महत्व बताया जाता है। ऐसा माना जाता है कि बिना तुलसीदल के श्रीकृष्ण को भोग लगाना अधूरा होता है। तुलसी अर्पित करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और भगवान की कृपा प्राप्त होती है।
पीपल
पीपल के वृक्ष को देवताओं का निवास स्थान माना गया है। श्रीकृष्ण को पीपल की पत्तियां अर्पित करने से नकारात्मक प्रभाव समाप्त होते हैं और जीवन में शुभ फल प्राप्त होते हैं। इसके साथ ही अन्य देवी-देवताओं का भी आशीर्वाद मिलता है।
कदंब
कदंब के वृक्ष के फूल भगवान श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय माने जाते हैं। इन्हें अर्पित करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसके साथ ही घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है।
अशोक
अशोक वृक्ष की पत्तियां भी श्रीकृष्ण को अर्पित की जा सकती हैं। मान्यता है कि यह भगवान शिव का निवास स्थान है। अशोक की पत्तियां चढ़ाने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति सुधरती है और वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं। इन पत्तियों को अर्पित करने से भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं।
Vivah Panchami 2024: विवाह पंचमी के दिन करें केले के पेड़ की पूजा, जानें विधि और महत्व
Margashirsha Shivratri 2024: कब है मार्गशीर्ष शिवरात्रि? शिव की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
ये भी पढ़ें
| एकादशी व्रत 2025 लिस्ट |
| प्रदोष व्रत 2025 लिस्ट |
| संकष्टी चतुर्थी 2025 लिस्ट |
| मासिक शिवरात्रि 2025 लिस्ट |
| अमावस्या तिथि 2025 लिस्ट |
| पूर्णिमा तिथि 2025 लिस्ट |

कमेंट
कमेंट X