इन बातों पर ध्यान दिया तो पूजा-पाठ का फल तुरंत मिलने लगेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मंदिर के आसपास साफ़ सफाई होनी चाहिए।
- मंदिर शौचालय के पास बिल्कुल ना बना हो।
- मंदिर के आसपास जूते-चप्पल ना रखें।
- मंदिर का रंग हल्का पीला या नारंगी हो और मंदिर में हल्की पिली लाइट का प्रयोग होना चाहिए।
- घर के मंदिर में हलके पीले रंग का या लाल रंग का वस्त्र बिछाएं।
- भगवान गणपति और महालक्ष्मी की प्रतिमा अवश्य रखे।
- अपने इष्ट और अपने कुल गुरु का चित्र अवश्य रखें।
- एक तांबे के लोटे में गंगाजल भरकर रखें।
- भजन कीर्तन पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके किए जाने चाहिए। अन्य किसी दिशा में किए गए भजन कीर्तन मन में उत्साह नहीं ला पाते हैं।
- भजन कीर्तन करने से पहले भगवान मंगल मूर्ति के चित्र को हमेशा स्थापित करें और उसके बाद ही भजन कीर्तन शुरू करें।
- एकाग्र मन से भजन कीर्तन करने चाहिए।
- शुद्ध और साफ वस्त्र पहनकर ही भजन कीर्तन करें।
- जाप रुद्राक्ष की माला से ही करना चाहिए।