सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना झेलनी पड़ेगी धन की समस्या

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Sat, 28 Mar 2026 01:45 PM IST
सार

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का एक विशेष स्थान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा पूरी श्रद्धा और नियमों का पालन करते हुए की जाए तो जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। 

विज्ञापन
Kamada Ekadashi 2026 Avoid These Mistakes for Wealth & Financial Success and Spiritual Gain
कामदा एकादशी पर न करें ये काम - फोटो : amar ujala

Avoid These Mistakes On Kamada Ekadashi Vrat: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। विशेष रूप से चैत्र मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली कामदा एकादशी को अत्यंत पवित्र माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से मन की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है। पंचांग के अनुसार कामदा एकादशी रविवार 29 मार्च को मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन व्रत का विधिवत पालन किया जाना चाहिए ताकि भगवान विष्णु सहित समस्त देवी-देवता अप्रसन्न न हों। एक छोटी सी भी चूक वैभव या आर्थिक संकट का कारण बन सकती है। आइए जानते हैं कामदा एकादशी पर किन गलतियों से बचना चाहिए। 


Kab Hai Hanuman Jayanti: 1 या 2 अप्रैल किस दिन मनाई जाएगी हनुमान जयंती ? जानें डेट और शुभ मुहूर्त
Kamada Ekadashi 2026: 28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी व्रत? जानें सही तिथि और पूजा मुहूर्त

Trending Videos
Kamada Ekadashi 2026 Avoid These Mistakes for Wealth & Financial Success and Spiritual Gain
चावल न खाएं - फोटो : Adobe stock

चावल न खाएं
शास्त्रों के अनुसार एकादशी के दिन चावल खाना पूरी तरह से वर्जित है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन चावल खाता है वह रेंगने वाले पशु के रूप में जन्म लेता है। इस दिन के लिए उपयुक्त भोजन सात्विक होना चाहिए, जैसे फल, मेवे, अंगूर और अन्य सात्विक आहार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamada Ekadashi 2026 Avoid These Mistakes for Wealth & Financial Success and Spiritual Gain
तुलसी के पत्ते न तोड़ें - फोटो : Adobe Stock

तुलसी के पत्ते न तोड़ें
भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते अत्यंत प्रिय हैं। एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना एक बड़ा पाप माना जाता है। पूजा के लिए आवश्यक पत्ते एक दिन पहले ही तोड़कर रख लेने चाहिए। इस दिन तुलसी को जल अर्पित करना शुभ माना जाता है लेकिन ध्यान रहे कि पत्तों को स्पर्श न करें।

Kamada Ekadashi 2026 Avoid These Mistakes for Wealth & Financial Success and Spiritual Gain
विवाद और क्रोध से बचें - फोटो : adobe stock

विवाद और क्रोध से बचें
इस दिन घर में किसी भी प्रकार का झगड़ा, बहस या क्रोध नहीं करना चाहिए। यदि घर में अशांति रहती है तो वहां देवी लक्ष्मी का वास नहीं होता। व्रत के दिन मन को शांत रखना चाहिए। सभी के प्रति मित्रता, साहस और करुणा का भाव रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
Kamada Ekadashi 2026 Avoid These Mistakes for Wealth & Financial Success and Spiritual Gain
तामसिक भोजन न करें - फोटो : इंस्टाग्राम

तामसिक भोजन न करें
इस दिन मांस, मदिरा, प्याज, लहसुन, मटन, मछली और अन्य तामसिक भोजन का सेवन पूरी तरह से वर्जित है। इन खाद्य पदार्थों का सेवन करने से मन की पवित्रता भंग हो जाती है। केवल शुद्ध सात्विक भोजन ही व्रत की पवित्रता को बनाए रखता है और धर्म का फल प्रदान करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed