सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Karwa Chauth 2020: करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 31 Oct 2020 07:22 AM IST
विज्ञापन
karwa chauth 2020 significance Women should not do this work on Karva Chauth
करवा चौथ 2020

सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बहुत मायने रखता है। महिलाएं करवा चौथ के कुछ दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। इस बार करवा चौथ का त्योहार 4 नवंबर को मनाया जाएगा। यह त्योहार हर सुहागिन स्त्रियों के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन सभी महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास करके अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस दिन करवा चौथ की कथा सुनने का भी विशेष महत्व माना गया है, पूरे दिन व्रत रखने के बाद महिलाएं रात को चंद्रमा निकलने पर पूजा और अर्घ्य देकर पति के हाथों से जल पीने के बाद अपने व्रत का पारण करती हैं। लेकिन करवा चौथ पर व्रत और पूजन के अलावा भी कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो व्रत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है।

Trending Videos
karwa chauth 2020 significance Women should not do this work on Karva Chauth
Karwa Chauth 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

यह व्रत पूरी तरह से पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखा जाता है, लेकिन सुख-सौभाग्य के लिए भगवान की पूजा के साथ बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना भी जरुरी होता है। इसलिए इस दिन किसी भी बुजुर्ग महिला या अपनी सास आदि का अपमान भूलकर भी न करें। अगर आप ऐसा करती हैं तो व्रत पूर्ण नहीं होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
karwa chauth 2020 significance Women should not do this work on Karva Chauth
Karwa Chauth - फोटो : Facebook

करवा चौथ सुहाग का त्योहार है। इस दिन हर सुहागिन स्त्री दुल्हन की तरह तैयार होती है। करवा चौथ पर सोलह श्रृंगार करने का बहुत महत्व माना गया है। करवा चौथ पर पीले या लाल रंग के वस्त्र धारण करना शुभ रहता है इस दिन भूलकर भी सफेद या फिर काले रंग का उपयोग नहीं करना चाहिए। 

karwa chauth 2020 significance Women should not do this work on Karva Chauth
करवा चौथ 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : डेमो

करवा चौथ पर चंद्रदेव की पूजा का प्रावधान होता है, इसलिए करवा चौथ पर भूलकर भी किसी को सफेद चीजें जैसे चावल, दूध, दही या सफेद वस्त्र न दें। मान्यता है कि अगर कोई सुहागिन स्त्री ऐसा करती है। तो चंद्रदेव नाराज हो जाते हैं। जिससे अशुभ फल की प्राप्ति होने की आशंका रहती है।  

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed