Karwa Chauth 2024: करवा चौथ हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। महिलाएं इस दिन शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल 20 अक्तूबर 2024 को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस व्रत को करते समय कई नियमों का पालन करना जरूरी होता है। हालांकि यह व्रत सभी महिलाओं को करना चाहिए, लेकिन कुछ स्थितियों में स्त्रियों को यह व्रत नहीं करना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं किन महिलाओं को करवा चौथ का व्रत नहीं करना चाहिए।
{"_id":"670f8421b1171ee3aa0a13eb","slug":"karwa-chauth-2024-vrat-niyam-these-women-should-not-observe-karva-chauth-fast-2024-10-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karwa Chauth Vrat: किन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ का व्रत?","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Karwa Chauth Vrat: किन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ का व्रत?
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:35 PM IST
विज्ञापन
इन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत
- फोटो : Freepik
Trending Videos
इन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत
- फोटो : freepik
किन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ का व्रत
1. गर्भवती महिलाएं
करवा चौथ के पर्व हर सुहागिन महिला के लिए बहुत महत्व रखता है, लेकिन गर्भावस्था के दौरान शरीर को अधिक पोषण की जरूरत होती है। वहीं करवा चौथ के व्रत में पूरे दिन कुछ भी खाना या पीना वर्जित होता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को करवा चौथ का व्रत नहीं करने की सलाह दी जाती है। गर्भावस्था में भूखे रहना बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए ऐसे में महिलाओं को करवा चौथ का व्रत नहीं रखना चाहिए।

2. कुंवारी लड़कियां
करवा चौथ सुहाग का पर्व है। शास्त्रों के अनुसार, इस व्रत को केवल सुहागिनों को ही रखना चाहिए। यह व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। इसलिए कुंवारी लड़कियों को करवा चौथ का व्रत नहीं रखना चाहिए।

- फोटो : Adobe
3. मासिक धर्म के दौरान
मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को कोई भी पूजा-पाठ नहीं करनी चाहिए। इस दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। हालांकि इस दौरान महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं, लेकिन पूजा नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
इन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत
- फोटो : freepik
4. कमजोर या अस्वस्थ महिलाएं:
अगर कोई महिला किसी तरह की बीमारी से ग्रस्त है या कमजोर है। ऐसी स्थिति में भी महिलाओं को करवा चौथ का व्रत नहीं रखना चाहिए। ऐसे में महिलाओं को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगर कोई महिला किसी तरह की बीमारी से ग्रस्त है या कमजोर है। ऐसी स्थिति में भी महिलाओं को करवा चौथ का व्रत नहीं रखना चाहिए। ऐसे में महिलाओं को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए।

कमेंट
कमेंट X