ज्योतिष के अनुसार ग्रहण को देखना अशुभ माना जाता है। ग्रहण के प्रभाव से वातावरण में अशुद्धता और नकारात्मकता आ जाती है। जिसे दूर करने के लिए कुछ कार्यों को करना बेहद आवश्यक होता है जिससे घर में अशुद्धता को समाप्त किया जा सके साथ ही ग्रहण से होने वाला दुष्प्रभाव से भी बचा जा सके। इसलिए हमें ग्रहण के बाद दिनचर्या शुरु करने से पहले यह काम अवश्य करने चाहिए।
Chandra Grahan 2020 चंद्र ग्रहण के बाद करना चाहिए यह काम
ग्रहण के बाद सर्वप्रथम स्नान अवश्य करना चाहिए। क्योंकि ग्रहण हमारे शरीर पर भी नकारात्मकता डालता है। और इस नकारात्मकता को दूर करने के लिए स्नान करना आवश्यक होता है। वैसे तो ग्रहण के बाद किसी नदी या तालाब में स्नान करना अच्छा माना गया है। लेकिन घर पर भी स्नान कर सकते हैं। कपड़े पहन कर ही स्नान करें। नग्न होकर स्नान करना शास्त्रों में मना किया गया है।
ग्रहण के बाद पूरे घर की साफ सफाई करना बहुत ही जरुरी होता है। जिस तरह ग्रहण के दौरान कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है, उसी प्रकार ग्रहण के समाप्त होने के बाद साफ सफाई करके ही कोई भी कार्य आरंभ करना सही रहता है। सफाई करने के बाद पूरे घर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए। जिससे नकारात्मकता दूर होती है।
घर के साथ हमें अपने पूजा घर की सफाई भी करना भी जरुरी होता है। पूजा घर की सफाई करने के साथ भगवान को गंगा जल से स्नान करवाके साफ वस्त्र पहनाने चाहिए। और धूप दीप दिखाना चाहिए। धूप दीप दिखाने के बाद भगवान को भोग लगाएं।

कमेंट
कमेंट X