सब्सक्राइब करें

Lakshmi Mantra: चुपचाप करें मां लक्ष्मी के इन चमत्कारी मंत्रों का जाप, खिंचा चला आएगा धन और वैभव

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Thu, 04 Jun 2026 05:50 PM IST
सार

Lakshmi Ji Gupt Mantra: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग उपाय और मंत्रों का जाप करना लाभकारी माना जाता हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे प्रभावशाली मंत्रों के बारे में बता रहे हैं, जिनका नियमित जप आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

विज्ञापन
Laxmi Mata Mantra For Money in Hindi Lakshmi ji ka gupt mantra
माँ लक्ष्मी के चमत्कारी मंत्र - फोटो : AI

Maa Lakshmi Ke 5 Chamatkari Mantra: हिंदू मान्यताओं में माता लक्ष्मी को धन, वैभव और समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी माना गया है। ऐसा विश्वास है कि जिस व्यक्ति पर उनकी कृपा बनी रहती है, उसके जीवन में आर्थिक अभाव नहीं रहता और सुख-समृद्धि का वास होता है। इसी वजह से लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग उपाय और मंत्रों का सहारा लेते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे प्रभावशाली मंत्रों के बारे में बता रहे हैं, जिनका नियमित जप आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

Laxmi Mata Mantra For Money in Hindi Lakshmi ji ka gupt mantra
माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के मंत्र - फोटो : adobe stock

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के मंत्र

  • ॐ आं ह्रीं क्रौं श्रीं श्रियै नमः ममालक्ष्मीं नाशय नाशय मामृणोत्तीर्णं कुरु कुरु सम्पदं वर्धय वर्धय स्वाहा।
  • ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः।
  • ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः।
  • ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः।
  • ॐ कमलायै नमः।


इन मंत्रों में से किसी एक को भी यदि आप पूरे विश्वास और समर्पण के साथ रोजाना जप करते हैं, तो इसके शुभ परिणाम धीरे-धीरे सामने आने लगते हैं। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन से जुड़ी परेशानियां कम होने लगती हैं।
 

Trending Videos
Laxmi Mata Mantra For Money in Hindi Lakshmi ji ka gupt mantra
गुप्त जप का विशेष महत्व - फोटो : adobe stock

गुप्त जप का विशेष महत्व
धार्मिक दृष्टिकोण से मंत्रों का प्रभाव तब अधिक माना जाता है, जब उनका जप गोपनीय रूप से किया जाए। यदि आप अपने जप के बारे में दूसरों को बताते हैं, तो उसकी सिद्धि में बाधा आ सकती है। इसलिए जरूरी है कि मंत्र जप को निजी रखा जाए और पूरी एकाग्रता के साथ किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Laxmi Mata Mantra For Money in Hindi Lakshmi ji ka gupt mantra
गुप्त जप का विशेष महत्व - फोटो : adobe stock

मंत्र जप शुरू करने से पहले यह संकल्प लेना चाहिए कि आप कितने समय तक और किस निश्चित समय पर इसका अभ्यास करेंगे। नियम और अनुशासन के साथ किया गया जप अधिक फलदायी होता है। आप चाहें तो मानसिक रूप से भी मंत्र का जाप कर सकते हैं, जिसे शास्त्रों में मान्य और प्रभावी माना गया है।
 

विज्ञापन
Laxmi Mata Mantra For Money in Hindi Lakshmi ji ka gupt mantra
गुप्त जप का विशेष महत्व - फोटो : adobe stock

साथ ही मंत्र जप के लिए 108 मनकों वाली माला का उपयोग करना शुभ माना जाता है, जिससे गिनती में गलती न हो। नियमित रूप से कम से कम 108 बार मंत्र जप करने से मन में एकाग्रता आती है और मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है।

Rudraksh Niyam: रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें जरूरी नियम, गलत विधि से मिल सकते हैं विपरीत परिणाम
Pitru Paksha 2026: इस साल कब से शुरू हो रहे हैं पितृ पक्ष? जानें श्राद्ध की सही तिथियां और विधि




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed