Mangala Gauri Vrat 2022: सावन माह के सभी सोमवार की तरह प्रत्येक मंगलवार भी बेहद खास होते हैं। सावन माह में पड़ने वाले प्रत्येक मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। इस साल सावन में कुल चार मंगला गौरी व्रत पड़ रहे थे, जिसमें से तीन बीत चुके हैं और अंतिम मंगला गौरी व्रत 09 अगस्त को है। इस दिन मां पार्वती की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है। मंगला गौरी व्रत वाले दिन सुहागिन स्त्रियां व्रत रखती हैं और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ माता पार्वती की पूजा करती हैं। मान्यता है कि मां पार्वती के आशीर्वाद से व्रत रखने वाली महिलाओं को सुखी दांपत्य जीवन और खुशहाल संतान की प्राप्ति होती है। व्रत और पूजा के अलावा इस दिन कुछ आसान उपायों को करने से मां पार्वती प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...
Mangala Gauri Vrat 2022: इस दिन है आखिरी मंगला गौरी व्रत, अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए करें ये उपाय
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sat, 06 Aug 2022 04:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन