,Mauni Amavasya 2022: आज मौनी अमावस्या है, जिसमें मौन व्रत रखते हुए पवित्र नदियों में स्नान और दान किया जाता है। धर्मग्रंथों के अनुसार माघ माह में आने वाली मौनी अमावस्या को आत्मसंयम की साधना के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन प्रजापति ब्रह्माजी ने मनु और शतरूपा को प्रकट करके सृष्टि की रचना की शुरुआत की थी। इसलिए यह तिथि सृष्टि की रचना के शुभारंभ के रूप में भी जानी जाती है। इस दिन मौन धारण करके स्नान, दान, तप और शुभ आचरण करने से उपासक को मुनिपद की प्राप्ति होती है। सनातन धर्म में मौनी अमावस्या पर कुछ नियम बताए गए हैं जिनको अपनाकर आप सुख-समृद्धि की ओर बढ़ते हैं।
Mauni Amavasya 2022: मौनी अमावस्या आज, दुख-दरिद्रता दूर करने के लिए करें 9 उपाय
अनीता जैन ,वास्तुविद
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 01 Feb 2022 07:46 AM IST
विज्ञापन

