Can Rice Be Eaten In Navratri Fast: हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत ही पवित्र और विशेष माना जाता है। इस नौ दिनों के पर्व में माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। भक्त इस दौरान व्रत रखकर उनकी कृपा पाने का प्रयास करते हैं। व्रत के दौरान खान-पान से जुड़े कई नियमों का पालन किया जाता है, जिनका मुख्य उद्देश्य शरीर और मन दोनों को शुद्ध रखना होता है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या नवरात्रि के व्रत में चावल खाए जा सकते हैं या नहीं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Navratri Fasting Rules: नवरात्रि व्रत में चावल खाना चाहिए या नहीं? जानें सही नियम और विकल्प
Navratri Fasting Rules: नवरात्रि व्रत के दौरान खान-पान से जुड़े कई नियमों का पालन किया जाता है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या नवरात्रि के व्रत में चावल खाए जा सकते हैं या नहीं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या नवरात्रि व्रत में चावल खा सकते हैं?
भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में व्रत से जुड़े नियमों में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है। कुछ जगहों पर खास तरह से बनाए गए चावल (समा के चावल) के व्यंजन खाने की अनुमति होती है, लेकिन यह पूरी तरह से स्थानीय परंपराओं और मान्यताओं पर निर्भर करता है। इसलिए अगर आप व्रत रख रहे हैं, तो अपने परिवार या क्षेत्र के नियमों के अनुसार ही आहार तय करना बेहतर होता है।
Chaitra Navratri 2026 Colors: नवरात्रि में किस दिन पहनें कौन सा रंग? यहां देखें नौ दिनों की पूरी लिस्ट
Maa Durga Ke 9 Roop: मां दुर्गा के 9 स्वरूप और उनसे जुड़ी मान्यताएं, जानें नवरात्रि में उनकी पूजा का महत्व
व्रत में किन चीजों का सेवन कर सकते हें
नवरात्रि के व्रत में अनाज की जगह कुछ खास प्रकार के खाद्य पदार्थों का सेवन किया जाता है, जो न सिर्फ शरीर को ऊर्जा देते हैं बल्कि व्रत की सादगी को भी बनाए रखते हैं। इनमें साबूदाना, कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा और राजगिरा या रामदाना प्रमुख हैं। साबूदाना से बनी खिचड़ी या वड़ा, कुट्टू के आटे की पूड़ी, सिंघाड़े के आटे का हलवा और राजगिरा के लड्डू जैसे व्यंजन व्रत के दौरान खूब पसंद किए जाते हैं।
ये सभी विकल्प हल्के, पौष्टिक और आसानी से पचने वाले होते हैं, जिससे शरीर को जरूरी ऊर्जा मिलती रहती है और व्रत भी सही तरीके से निभाया जा सकता है। साथ ही फल, दूध और सूखे मेवे भी व्रत के दौरान अच्छे विकल्प माने जाते हैं।
नवरात्रि के व्रत में चावल आमतौर पर नहीं खाए जाते, लेकिन कुछ जगहों पर इसकी अनुमति हो सकती है। सबसे जरूरी बात यह है कि व्रत का पालन श्रद्धा, विश्वास और सादगी के साथ किया जाए, तभी इसका पूरा फल प्राप्त होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X