सब्सक्राइब करें

Nirjala Ekadashi Upay: निर्जला एकादशी पर करें तुलसी से जुड़े खास उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 24 Jun 2026 03:29 PM IST
सार

Nirjala Ekadashi Tulsi Upay: एकादशी के दिन तुलसी पूजन का विशेष महत्व माना गया है। यदि ज्येष्ठ माह की अंतिम एकादशी पर तुलसी से जुड़े कुछ उपाय किए जाएं, तो आने वाला समय सुखद और समृद्ध हो सकता है।

विज्ञापन
Nirjala Ekadashi Tulsi Ke Upay tulsi remedies on nirjala ekadashi to get blessings
Nirjala Ekadashi Upay - फोटो : AI

Nirjala Ekadashi Upay: हिंदू धर्म में प्रत्येक तिथि और वार का अपना विशेष महत्व होता है। हर महीने में दो एकादशी तिथियां आती हैं, एक शुक्ल पक्ष में और दूसरी कृष्ण पक्ष में। हालांकि सभी एकादशियों का धार्मिक महत्व है, लेकिन साल भर में आने वाली 24 एकादशियों में निर्जला एकादशी को सबसे खास माना जाता है। यह व्रत ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष में रखा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और उन्हें विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।



निर्जला एकादशी का व्रत जीवन में सकारात्मकता, सुख-शांति और समृद्धि लेकर आता है। यह व्रत न केवल इच्छाओं की पूर्ति करता है, बल्कि परिवार में खुशहाली और मानसिक संतुलन भी प्रदान करता है। एकादशी के दिन तुलसी पूजन का विशेष महत्व माना गया है। यदि ज्येष्ठ माह की अंतिम एकादशी पर तुलसी से जुड़े कुछ उपाय किए जाएं, तो आने वाला समय सुखद और समृद्ध हो सकता है।

Nirjala Ekadashi Tulsi Ke Upay tulsi remedies on nirjala ekadashi to get blessings
निर्जला एकादशी का महत्व - फोटो : adobe stock

निर्जला एकादशी का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, निर्जला एकादशी अत्यंत फलदायी व्रतों में से एक है। ऐसा कहा जाता है कि इस व्रत को विधिपूर्वक करने से वर्ष भर की सभी एकादशियों के बराबर पुण्य मिलता है। इस दिन श्रद्धालु अन्न और जल दोनों का त्याग करते हैं। सच्चे मन और संयम के साथ किया गया यह व्रत भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ माध्यम माना जाता है।

Nirjala Ekadashi Tulsi Ke Upay tulsi remedies on nirjala ekadashi to get blessings
तुलसी से जुड़े उपाय जरूर करें - फोटो : Adobe Stock

तुलसी से जुड़े उपाय जरूर करें
यदि मेहनत के बावजूद आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है या धन टिक नहीं रहा है, तो निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करें। कच्चे दूध में तुलसी मंजरी मिलाकर भगवान का अभिषेक करने से आर्थिक बाधाएं दूर होने और धन वृद्धि के योग बनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirjala Ekadashi Tulsi Ke Upay tulsi remedies on nirjala ekadashi to get blessings
तुलसी से जुड़े उपाय जरूर करें - फोटो : Adobe Stock

अगर करियर में लगातार रुकावटें आ रही हैं, तो इस दिन तुलसी माता के सामने 11, 21 या 51 दीपक जलाकर तुलसी चालीसा का पाठ करें। मान्यता है कि इससे सफलता के नए रास्ते खुलते हैं और बाधाएं दूर होती हैं।

निर्जला एकादशी पर तुलसी माता को श्रृंगार सामग्री अर्पित करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

विज्ञापन
Nirjala Ekadashi Tulsi Ke Upay tulsi remedies on nirjala ekadashi to get blessings
तुलसी से जुड़े उपाय जरूर करें - फोटो : freepik

यदि विवाह में देरी या बाधाएं आ रही हैं, तो इस दिन तुलसी माता और शालिग्राम भगवान का विधि-विधान से पूजन करें। इससे वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं और घर में सुख-शांति का वातावरण बनता है।
 

Jyeshtha Purnima 2026: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर इन 4 राशि वालों को अचानक होगा धन लाभ, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है। इस सूचना और तथ्यों की सटीकता एवं संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed