पितृ पक्ष में पितरों के तर्पण के निमित्त श्राद्ध कर्म किए जाते हैं। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है और वे हमें सुखी जीवन का आशीर्वाद देते हैं। श्राद्ध में पिंडदान, ब्राह्मणों और गरीब लोगों को दान-दक्षिणा एवं भोजन कराया जाता है। इसके अलावा पितरों के निमित्त कौआ, श्वान और गाय को भी खिलाया जाता है। पितृ पक्ष में कुछ शुभ वृक्षों को लगाने से भी पितरों का विशेष आशीर्वाद मिल सकता है। आइए जानते हैं श्राद्ध पक्ष में कौन-कौन से वृक्ष लगाने चाहिए।
Pitru Paksha 2020: इन पौधों को लगाने से मिलता है पितरों का आशीर्वाद
पीपल
श्राद्ध पक्ष में पीपल का वृक्ष लगाना चाहिए। इस वृक्ष को लगाने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। धार्मिक दृष्टि से पीपल का वृक्ष पूजनीय है। पितृ पक्ष में पीपल के वृक्ष की पूजा करना भी शुभ होता है। श्राद्ध में नियमित रूप से पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाना चाहिए। वहीं पीपल का वृक्ष लगाने से गुरु चांडाल योग भी समाप्त हो जाता है।
शास्त्रों में बरगद को बेहद ही शुभ वृक्ष माना जाता है। यह आयु बढ़ाने वाला और मोक्ष देने वाला फल माना जाता है। पितरों की मुक्ति के लिए बरगद के नीचे बैठकर शिवजी की पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा बरगद के वृक्ष की परिक्रमा भी करनी चाहिए।
बेल
पितृ पक्ष में पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए बेल का वृक्ष लगाना चाहिए। इसके साथ श्राद्ध में बेल के वृक्ष की पूजा करने से अमावस्या के दिन शिव जी को बेल पत्र और गंगाजल अर्पित करने से सभी पितरों को मुक्ति मिलती है। दरअसल बेल का वृक्ष भगवान शिव को बेहद प्रिय है और अगर पितृ पक्ष में बेल का वृक्ष लगाया जाता है तो अतृप्त आत्मा को शान्ति मिल सकती है।
तुलसी
पितृ पक्ष में घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। कहा जाता है, तुलसी का एक पत्ता भी वैकुण्ठ तक पंहुचा सकता है। शास्त्रों के अनुसार ऐसा कहा जाता है। अगर पितृ पक्ष में तुलसी का पौधा लगाकर उसकी देखभाल की जाय तो पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। तुलसी के पौधे में नियमित जल देने से पितरों को तृप्ति मिलती है।

कमेंट
कमेंट X