फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्वपितृ अमावस्या 2026: किस दिन होगा पितृपक्ष का समापन? जानें श्राद्ध और तर्पण का शुभ समय

Mon, 05 Oct 2026 12:13 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 05 Oct 2026 12:13 PM IST
सार

हर वर्ष आश्विन मास की अमावस्या तिथि को सर्वपितृ अमावस्या के रूप में मनाया जाता है। इस दिन पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध और दान-पुण्य करने का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं सर्वपितृ अमावस्या किस दिन है और इस दिन तर्पण और श्राद्ध का शुभ समय क्या है। 

विज्ञापन
sarvapitru amavasya 2026 date shradh tarpan shubh muhurat in hindi
सर्वपितृ अमावस्या 2026 - फोटो : AI

पितृ पक्ष का अंतिम दिन पूर्वजों को समर्पित माना जाता है। इस दिन सर्वपितृ अमावस्या पड़ती है, जिसे पितरों के तर्पण और श्राद्ध के लिए विशेष महत्व प्राप्त है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिन परिजनों की मृत्यु तिथि ज्ञात नहीं होती, उनके निमित्त भी इस दिन श्राद्ध किया जा सकता है। इसके अलावा यदि किसी कारणवश व्यक्ति अपने पूर्वज की निर्धारित तिथि पर श्राद्ध कर्म नहीं कर पाया हो, तो सर्वपितृ अमावस्या पर यह कर्म करने का विधान बताया गया है।



हर वर्ष आश्विन मास की अमावस्या तिथि को सर्वपितृ अमावस्या के रूप में मनाया जाता है। इसी के साथ पितृ पक्ष का समापन होता है और इसके अगले दिन से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होती है। इस दिन पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध और दान-पुण्य करने का विशेष महत्व माना जाता है। पवित्र नदी में स्नान और जरूरतमंदों को दान करना भी पुण्यदायी माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं सर्वपितृ अमावस्या किस दिन है और इस दिन तर्पण और श्राद्ध का शुभ समय क्या है। 

sarvapitru amavasya 2026 date shradh tarpan shubh muhurat in hindi
सर्वपितृ अमावस्या 2026 कब है? - फोटो : adobe stock

सर्वपितृ अमावस्या 2026 कब है?
पंचांग के अनुसार, इस वर्ष सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्तूबर 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। अमावस्या तिथि 9 अक्तूबर की रात 9 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर 10 अक्तूबर की रात 9 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर 10 अक्तूबर को ही सर्वपितृ अमावस्या का श्राद्ध किया जाएगा। इसी दिन विधि-विधान से पितरों का तर्पण कर उन्हें विदाई दी जाएगी।

इस दिन सुबह स्नान के बाद साफ वस्त्र पहनें और श्रद्धापूर्वक अपने पूर्वजों का स्मरण करें। परिवार की परंपरा और अपनी क्षमता के अनुसार तर्पण, श्राद्ध तथा दान आदि कर्म किए जा सकते हैं।

sarvapitru amavasya 2026 date shradh tarpan shubh muhurat in hindi
श्राद्ध और तर्पण के शुभ मुहूर्त - फोटो : amar ujala

श्राद्ध और तर्पण के शुभ मुहूर्त
सर्वपितृ अमावस्या पर श्राद्ध के लिए दिन के कुछ विशेष काल महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

कुतुप मुहूर्त: सुबह 11:34 बजे से दोपहर 12:21 बजे तक
रौहिण मुहूर्त: दोपहर 12:21 बजे से 1:07 बजे तक
अपराह्न काल: दोपहर 1:07 बजे से 3:28 बजे तक

श्राद्ध कर्म के लिए कुतुप, रौहिण और अपराह्न काल को विशेष रूप से उपयोगी माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sarvapitru amavasya 2026 date shradh tarpan shubh muhurat in hindi
सर्वपितृ अमावस्या पर श्राद्ध की विधि - फोटो : adobe stock

सर्वपितृ अमावस्या पर श्राद्ध की विधि
सबसे पहले स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। नदी या किसी पवित्र स्थान पर बैठकर पितरों का ध्यान करें और श्राद्ध का संकल्प लें। इसके बाद जल में काले तिल मिलाकर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके पितरों के नाम से तर्पण करें। नदी पर जाना संभव न हो तो घर में भी विधिपूर्वक तर्पण किया जा सकता है।

विज्ञापन
sarvapitru amavasya 2026 date shradh tarpan shubh muhurat in hindi
सर्वपितृ अमावस्या पर श्राद्ध की विधि - फोटो : AI

इसके बाद जौ, चावल, दूध और काले तिल से पिंड बनाकर पूर्वजों को अर्पित करें। पंचबलि के अंतर्गत गाय, कौआ, कुत्ते, चींटियों और देवताओं के निमित्त भोजन अर्पित करने की परंपरा भी बताई गई है।

श्राद्ध कर्म के बाद ब्राह्मणों को श्रद्धापूर्वक भोजन कराएं और सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा दें। अंत में पितरों से अपनी भूल-चूक के लिए क्षमा मांगते हुए उनकी शांति, सद्गति और परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें।

शारदीय नवरात्रि 2026: 10 या 11 अक्तूबर कब शुरू होगा नवरात्रि? जानें सही तिथि और कलश स्थापना का समय

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed