सावन का पवित्र महीना चल रहा है। यह महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। जब भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी से चार महीने के लिए क्षीर सागर में विश्राम करते हैं तो सृष्टि का संचालन भगवान भोलेनाथ अपने कंधों पर ले लेते हैं। सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा से हर तरह की मनोकामना पूरी होती है। सावन के महीने में शिव मंदिरों में भारी भीड़ रहती है। सावन में सभी 12 ज्योतिर्लिंगों का विशेष महत्व होता है। 12 ज्योतिर्लिंगों के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में कई रहस्यमयी और चमत्कारी शिव मंदिर है। इन मंदिरों के अनोखे नाम, परंपरा और बनावट सभी को चौंकाती है।
अनोखे शिव मंदिर: कहीं चढ़ती है झाडू, गिरती है बिजली, तो कहीं गायब हो जाता है मंदिर
ऐसी मान्यता है कि इस शिव मंदिर में प्रत्येक 12 साल के बाद भयानक आकाशीय बिजली गिरती है। शिवलिंग पर बिजली गिरने से यह खंडित हो जाता है जिसे मंदिर के पुजारी मख्खन के साथ इसे दोबारा जोड़ देते हैं और कुछ ही दिनों के बाद शिवलिंग अपने पुराने रूप में आ जाता है।
जीवन में सुख - समृद्धि और सम्पन्नता के लिए इस सावन काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक। (विज्ञापन)
ममलेश्वर महादेव मंदिर- हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में ही एक और अनोखा शिवमंदिर है जिसे ममलेश्वर महादेव कहते हैं। इस मंदिर में 200 ग्राम का गेंहू का दाना है। ऐसी मान्यता है यह दाना महाभारत काल से है जब पांडवो ने अपने अज्ञातवास का कुछ समय यहां पर बिताया था। जहां पर शिवजी की आराधना की थी।
जीवन में सुख - समृद्धि और सम्पन्नता के लिए इस सावन काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक। (विज्ञापन)
भूतेश्वरनाथ शिवलिंग- छत्तीसगढ़
इस अनोखे शिव मंदिर में एक प्राकृतिक शिवलिंग है जो भूतेश्वरनाथ के नाम से प्रसिद्ध है। इस अनोखे शिवलिंग की खास बात ऐसी है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग है जो समय के साथ अपने आप बड़ा और मोटा होता जा रहा है। हर साल इसकी ऊंचाई 6 से 8 इंच बढ़ जाती है।
जीवन में सुख - समृद्धि और सम्पन्नता के लिए इस सावन काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक। (विज्ञापन)
कमलनाथ महादेव मंदिर- उदयपुर
इस अनोखे शिव मंदिर में भगवान शिव से पहले रावण की पूजा की जाती है। इसकी स्थापना स्वंय रावण ने की थी। इसी स्थान पर रावण ने अपना सिर काटा था।
जीवन में सुख - समृद्धि और सम्पन्नता के लिए इस सावन काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक। (विज्ञापन)

कमेंट
कमेंट X