Mangla Gauri Vrat 2022: इस समय सावन माह चल रहा है। सावन सोमवार की ही तरह इस माह के मंगलवार भी बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। सावन में प्रत्येक मंगलवार को मंगला गौरी का व्रत रखा जाता है। इस दिन मां पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मंगला गौरी का व्रत अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए व्रत रखा जाता है। इसलिए विवाहित महिलाएं सावन में इस व्रत को विधि-विधान के साथ रखती हैं और मां मंगला गौरी की पूजा करती हैं। सावन माह के दो मंगला गौरी व्रत बीत चुके हैं। 02 अगस्त को तीसरा मंगला गौरी व्रत है। ऐसे में इस दिन आपको विधि पूर्वक पूजा करनी चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि मंगला गौरी व्रत में विधि पूर्वक करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहता है। चलिए जानते हैं मंगला गौरी व्रत और पूजा विधि के बारे में...
2 of 5
सावन के तीसरे मंगला गौरी पर ऐसे करें पूजा
- फोटो : iStock
मंगला गौरी व्रत विधि
तीसरे मंगला गौरी व्रत वाले दिन सूर्योदय से पहले जाग कर स्नानादि करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। फिर एक साफ लकड़ी की चौकी पर लाल रंग का वस्त्र बिछाकर उसपर मां पार्वती की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। इसके बाद व्रत का संकल्प करें और आटे से बना हुआ दीपक प्रज्वलित करें। धूप, नैवेद्य फल-फूल आदि से मां गौरी की पूजा करें।
3 of 5
सावन के तीसरे मंगला गौरी पर ऐसे करें पूजा
- फोटो : iStock
धर्म शास्त्रों के अनुसार, आप पूजा में जो भी सामग्री जैसे सुहाग का सामान, फल, फूल, माला, मिठाई आदि जितनी भी चीजें अर्पित कर रही हैं, उनकी संख्या 16 होनी चाहिए। वहीं पूजा समाप्त होने के बाद मां गौरी की आरती करें और उनसे अखंड सौभाग्य के लिए प्रार्थना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सावन के तीसरे मंगला गौरी पर ऐसे करें पूजा
- फोटो : iStock
मंगला गौरी व्रत का महत्व
ये व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। कहा जाता है कि मंगला गौरी व्रत में विधि पूर्वक मां गौरी की पूजा करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है और दांपत्य जीवन में अथाह प्रेम बना रहता है।
विज्ञापन
5 of 5
सावन के तीसरे मंगला गौरी पर ऐसे करें पूजा
- फोटो : iStock
यदि आप संतान प्राप्ति की कामना रखती हैं तो आपके लिए ये व्रत बहुत शुभ फलदायी रहता है। इसके अलावा यदि किसी के दांपत्य जीवन में समस्याएं बनी हुई हैं, तो उन्हें मंगला गौरी व्रत करना चाहिए। ऐसा करने से दांपत्य जीवन का कलह-कष्ट व अन्य सभी समस्याएं दूर होती हैं।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।