{"_id":"62e26c4d9b359d3d8f51e992","slug":"sawan-2022-third-somvar-date-puja-vidhi-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan Third Somvar: सावन के तीसरे सोमवार पर बन रहा खास संयोग, इस दिन पूजा से मिलेगा दोगुना लाभ","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Sawan Third Somvar: सावन के तीसरे सोमवार पर बन रहा खास संयोग, इस दिन पूजा से मिलेगा दोगुना लाभ
Sawan 2022 Third Somvar Vrat: सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। 14 जुलाई से शुरू हुआ ये माह 12 अगस्त 2022 को समाप्त हो जाएगा। सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। इसके अलावा इस माह के सोमवार शिव जी की पूजा और जलाभिषेक के लिए उत्तम माने जाते हैं। इस साल सावन माह में चार सोमवार पड़ रहे हैं, जिसमे दो सोमवार बीत चुके हैं। पहला सोमवार 18 जुलाई व दूसरा सोमवार 25 जुलाई को था। अब शिव भक्तों को तीसरे सोमवार का इंतजार है। इस माह का तीसरा सोमवार 1 अगस्त को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, तीसरे सोमवार पर खास संयोग बन रहे हैं। सावन के तीसरे सोमवार के दिन ही विनायक चतुर्थी पड़ रही है। इसके अलावा भी कई योग बन रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस बार सावन माह का तीसरा सोमवार क्यों इतना खास है...
2 of 6
सावन के तीसरे सोमवार पर बन रहा खास संयोग, इस दिन पूजा से मिलेगा दोगुना लाभ
- फोटो : amar ujala
तीसरे सोमवार पर बन रहा है खास संयोग
इस बार सावन का तीसरा सोमवार 1 अगस्त 2022 को है। इसी दिन सावन माह की विनायक चतुर्थी भी है। इसके अलावा इस दिन शिव योग और रवि योग का संयोग बन रहा है। ऐसे में इस दिन पूजा करने से शिव जी के साथ भगवान गणेश की भी कृपा प्राप्त होगी।
3 of 6
सावन के तीसरे सोमवार पर बन रहा खास संयोग, इस दिन पूजा से मिलेगा दोगुना लाभ
- फोटो : iStock
सावन सोमवार पूजा विधि
सावन के तीसरे सोमवार पर भगवान शिव की आराधना विशेष रूप से की जाती है। सावन सोमवार के दिन सबसे पहले जल्दी उठकर नित्य क्रिया करते हुए स्नान करें और स्वच्छ कपड़े धारण कर लें। इसके बाद घर पर बने मंदिर में रखी भगवान शिव की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़ कर व्रत का संकल्प लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सावन के तीसरे सोमवार पर बन रहा खास संयोग, इस दिन पूजा से मिलेगा दोगुना लाभ
- फोटो : istock
इसके बाद अपने घर के समीप किसी शिव मंदिर जाकर वहां पर शिवलिंग का गंगाजल, दूध और पंचामृत से जलाभिषेक करें। फिर भगवान शिव को अर्पित किए जाने वाली सभी पूजा सामग्री को भोलेनाथ को चढ़ाएं।
विज्ञापन
5 of 6
सावन के तीसरे सोमवार पर बन रहा खास संयोग, इस दिन पूजा से मिलेगा दोगुना लाभ
- फोटो : iStock
आखिर में भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा के नीचे घी का दीपक जलाकर पूजा-पाठ शुरू करें। दीपक अर्पित करने के बाद सावन सोमवार व्रत की कथा पढ़ें।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।